एक्सप्लोरर

Pooja Singhal Case: पूजा सिंघल मामले में चौंकाने वाला खुलासा, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन आया सामने

DMO on Pooja Singhal: सूत्रों के मुताबिक दुमका और पाकुड़़ के DMO से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पाकुड़ से स्टोन चिप्स (गिट्टी) को अवैध तरीके से साहेबगंज के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाता था.

Jharkhand Pooja Singhal Case: पूजा सिंघल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) तीन दिनों से दुमका और पाकुड़ के जिला खनन पदाधिकारी (DMO) से पूछताछ कर रही है. साहेबगंज के DMO अब तक नहीं आए. वो 20 मई को आएंगे. इस बीच दुमका और पाकुड़ के DMO से पूछताछ में पूजा सिंघल (Pooja Singhal) मामले का अंतराष्ट्रीय लिंक सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों DMO से पूछताछ में ये बात सामने आई कि पाकुड़ से स्टोन चिप्स (गिट्टी) को अवैध तरीके से गंगा नदी के जरिये साहेबगंज के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाता था.

बांग्लादेश से दूसरे देशों में स्टोन चीप्स की सप्लाई होती है. ये स्टोन चिप्स बहुत हल्का रहता है. पूरे एशिया में इसकी डिमांड है. ED अब पूजा सिंघल मामले का अंतरराष्ट्रीय लिंक खंगालने में जुट गई है. दोनों DMO ने अवैध उत्खनन और खनन माफिया के नेटवर्क की अहम जानकारी ED को दी है. आज फिर दुमका, पाकुड़ के DMO से पूछताछ हो सकती है. 

पूजा सिंघल मामले का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

दुमका और पाकुड़ के दोनों DMO ने यह भी कबूल किया है कि अवैध खनन में अधिकारियों की मिलीभगत है. अवैध खनन को लेकर उगाही का पैसा रांची पहुंचता था. खनन विभाग के बड़े अधिकारियों तक पैसा पहुंचता था. जिला खनन पदाधिकारियों ने पूछताछ में कहा है कि पूजा सिंघल के कहने पर ही उन लोगों ने काली कमाई का कुछ हिस्सा सीए सुमन को दिया था. पूजा सिंघल ने जिला खनन पदाधिकारियों के इस दावों को स्वीकार किया है कि अवैध खनन को लेकर उगाही का पैसा उन तक पहुंचता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
SIR पर राघव चड्ढा ने घेरा तो AAP बोली- शिफ्ट होना चाह रहे, ECI ने क्या कहा?
SIR पर राघव चड्ढा ने घेरा तो AAP बोली- शिफ्ट होना चाह रहे, ECI ने क्या कहा?
बिहार पुलिस की कार्रवाई के शिकार छात्रों से मिले राहुल गांधी, BJP को दी चेतावनी
बिहार पुलिस की कार्रवाई के शिकार छात्रों से मिले राहुल गांधी, BJP को दी चेतावनी
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'

वीडियोज

Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात
Bigg Boss 20 में नहीं जाएंगी Mallika Sherawat, Abhishek Malhan बोले- इनमें है Bigg Boss वाली वाइब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
बाइक में तेज LED Light लगवाई, कट सकता है इतने रुपये का चालान
बाइक में तेज LED Light लगवाई, कट सकता है इतने रुपये का चालान
Embed widget