एक्सप्लोरर

सुषमा स्वराज के निधन से शोक की लहर, अमित शाह, राहुल गांधी सहित तमाम नेता उन्हें कर रहे हैं याद

भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया. उन्हें आज गंभीर हालात में दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था. ये खबर सुनते ही बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता दुख जता रहे हैं. जानिए किसने क्या कहा

नई दिल्ली: राजनीति की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है. आज शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था. उनके निधन की खबर सुनते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है. बीजेपी से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता उनके निधन पर अपना दुख जता रहे हैं.

आपको बताते हैं कि सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनने के बाद तमाम दिग्गज नेता उन्हें कैसे याद कर रहे हैं -

पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वो लोगों के लिए प्रेरणा थीं. उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''भारतीय राजनीति में एक शानदार अध्याय समाप्त होता है. भारत एक उल्लेखनीय नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया. सुषमा स्वराज जी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत थीं.''

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि इतनी कम उम्र में वो हमें छोड़कर चली जाएंगी. वो हमें भाई कहती थीं और आज हमने अपनी बहन खो दी. अमित शाह ने कहा- पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता व संसदीय बोर्ड की सदस्य श्रीमती सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से मन अत्यंत दुखी है. उन्होंने एक प्रखर वक्ता, एक आदर्श कार्यकर्ता, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि व एक कर्मठ मंत्री जैसे विभिन्न रूपों में भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. सात बार लोक सभा सदस्य और तीन बार विधानसभा सदस्य रहीं सुषमा जी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विभिन्न दायित्व निभाये. लोक सभा में विपक्ष की नेता के रूप में सुषमा स्वराज जी भाजपा की मुखर आवाज बनी. उनके रूप में हमने एक विरले, सरल व सादगीपूर्ण नेता खोया है. सुषमा स्वराज जी का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मैं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिजनों, समर्थकों व शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर वक्ता, सदाशयी सांसद और अपने प्रभाव से जन-जन को जीतनेवाली, सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ. ईश्वर उनको अपने लोक में सर्वोच्च आसन दें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति

बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने लिखा- बहुत भारी मन से लिखना पड़ रहा है.. हम सबकी दीदी श्रीमती सुषमा स्वराज जी अब हम सबके बीच नहीं रहीं. आप बहुत याद आएंगी दीदी.

राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर दुख जताया.

नितिन गडकरी ने लिखा- सुषमा स्वराज जी के दुखद निधन से मुझे गहरा आघात लगा है. उन्होंने हमेशा मुझे बड़ी बहन का स्नेह दिया और संगठनात्मक सलाह देकर राजनीतिक अभिभावक का फ़र्ज़ निभाया. भारतीय राजनीति में मज़बूत विपक्षी और पूर्व विदेश मंत्री के तौर पर उनकी भूमिका को सदैव स्मरण किया जाएगा. उनके निधन से देश की, पार्टी की और व्यक्तिगत मेरी अपूर्तीय क्षति हुई है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. ॐ शांति.

राजेडी नेता राबड़ी देवी ने ट्विटर पर लिखा- देश की लोकप्रिय, संवेदनशील, ओजस्वी वक़्ता, ऊर्जावान एवं विद्वान नेत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन से स्तब्ध और दुःखी हूँ. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

जयंत सिन्हा ने लिखा- गला रुंधा हुआ है निशब्द हूँ. आदरणीय सुषमा जी का जाना राष्ट्रीय क्षति है. फिलहाल इससे अधिक कुछ भी कहने में असमर्थ हूँ. ईश्वर आपको अपनी शरण में लें और परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें.ॐ शांति!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा- श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन से बहुत दुःख हुआ है. देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई है. सुषमा जी सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा की प्रतिमूर्ति थीं. लोगों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहती थीं. उनकी सेवाओं के लिए सभी भारतीय उन्हें सदैव याद रखेंगे.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget