एक्सप्लोरर

यूपी: विकास दुबे के छिपे होने संदेह में फरीदाबाद में छापेमारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

विकास दुबे को लेकर यूपी पुलिस प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही है. पुलिस को जानकारी मिली ती कि विकास दुबे फरीदाबाद में छिपा हो सकता है, इसके चलते फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी की

फरीदाबाद, एजेंसी. उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकेरु गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की, हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुबे यहां ब़ड़खल चौक स्थित एक ओयो होटल में छिपा है. उन्होंने बताया कि इसी आधार पर फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच के दल ने होटल में छापेमारी की. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर गोली भी चली है लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है.

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस टीम ने होटल के एक-एक कमरे की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन विकास दुबे वहां नहीं मिला. बताया जा रहा है कि दुबे गेस्ट हाउस में छापेमारी से पहले ही चुपचाप पैदल ही वहां से निकल गया.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से ही इसकी सच्चाई सामने आयेगी कि दुबे वास्तव में वहां था भी या नहीं. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में गमछा लपेटे एक व्यक्ति दिख रहा है जो दुबे जैसा ही लग रहा है. उसने नीले रंग का मास्क पहना हुआ है और इसी रंग की जींस और गुलाबी टीशर्ट पहने है.

चर्चा है कि दुबे फरीदाबाद में 2-3 दिन रुका था और वह ओयो होटल के अलावा नहर पार की न्यू इंदिरा कॉलोनी में अपने कुछ दूर के रिश्तेदारों के यहां भी रूका था. पुलिस के अपुष्ट सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में अपराधा शाखा की टीम ने दो तीन लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम, गुर्गा हुआ ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget