एक्सप्लोरर

हनीप्रीत को साथ लेकर जगह-जगह जांच कर रही हरियाणा पुलिस अभी भी खाली हाथ

एक तरफ हनीप्रीत पुलिस को गुमराह कर रही है तो दूसरी तरफ डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसा जांच में सहयोग नहीं कर रही है.

पंचकूला: बलात्कारी गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार कही जाने वाली हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी उसे गुमराह करने की पूरी कोशिश कर रही है. हरियाणा पुलिस हनीप्रीत को साथ लेकर जगह जगह जांच कर रही है, लेकिन आठ दिन की रिमांड के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस को अब तक न तो हनीप्रीत का मोबाइल मिला है और ना ही उसका लैपटॉप. कोर्ट में हनीप्रीत के गुनाह कैसे साबित करेगी पुलिस पहले छह दिन की पुलिस रिमांड और फिर तीन दिन और मिलने के बाद भी अब तक पुलिस ऐसा कोई सुराग नहीं जुटा पाई है, जिससे हनीप्रीत के खिलाफ ठोस केस बनाया जा सके. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है यानी हनीप्रीत ने ये मान लिया है कि उसने ही 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की पूरी साजिश रची थी लेकिन सवाल ये है कि हनीप्रीत के इस कबूलनामे की कोर्ट में क्या अहमियत होगी, जब तक पुलिस कोर्ट के सामने ऐसे सबूत नहीं रखेगी जो हनीप्रीत को दोषी साबित कर सकें. पुलिस को हनीप्रीत के मोबाइल और लैपटॉप की तलाश पुलिस हनीप्रीत को लेकर उन सभी जगहों पर जा रही है, जहां जहां वो अपनी गिरफ्तारी से पहले रह चुकी है. बुधवार को बठिंडा के एक घर में ले जाने के बाद हनीप्रीत को राजस्थान में श्रीगंगानगर के गुरसर मोडिया गांव ले जाया गया, ये गुरमीत राम रहीम का पैतृक गांव हैं. दरअसल पुलिस को हनीप्रीत के मोबाइल और लैपटॉप की तलाश है. क्योंकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत ने अपने लैपटॉप में पंचकूला के नक्शे के साथ हिंसा का मास्टरप्लान तैयार किया था. क्या हनीप्रीत सारे सबूत मिटा चुकी है? हनीप्रीत के मोबाइल और लैपटॉप में कई ऐसी अहम जानकारियां हों सकती हैं जो कथित कबूलनामे पर कानूनी मोहर लगाने में मददगार साबित होंगी, इसीलिए अब तक इन चीजों के न मिलने से ये सवाल भी उठ रहा है कि कहीं हनीप्रीत सारे सबूत पहले ही तो नहीं मिटा चुकी है? राम रहीम के जेल जाने के बाद से हनीप्रीत फरार थी, उसे 25 अगस्त को रोहतक जेल के बाहर देखा गया था. इसके बाद करीब 38 दिन तक पुलिस जगह-जगह हनीप्रीत को तलाश करती रही और वो लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकती रही. मुमकिन है कि इस दौरान उसने उन सबूतों को मिटा दिया हो जो उसके लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं. पंचकूला हिंसा के मामले में पुलिस को कुछ नहीं मिल रहा एक तरफ हनीप्रीत पुलिस को गुमराह कर रही है तो दूसरी तरफ डेरा की चेयरपर्सन विपासना इंसा जांच में सहयोग नहीं कर रही है, उसे 10 तारीख को पुलिस ने पंचकूला बुलाया था. तब वो बीमारी का बहाना बनाकर नहीं आई.  इसके बाद उसे आज आने के लिए कहा गया लेकिन वो आज भी पंचकूला नहीं पहुंची. पंचकूला हिंसा के मामले में पुलिस अब तक सिर्फ हवा में ही हाथ पैर मार रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget