एक्सप्लोरर

यूपी: अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, शामली में दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो अलग अलग मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान एक पुलिस वाले को भी गोली लगी है. कानपुर की घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है.

मुजफ्फरनगर. एजेंसी. शामली जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ के बाद लूट के कई मामलों में वांछित चार बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि रविवार को हुई मुठभेड़ों में ये चारों बदमाश घायल हो गए और अभी एक अस्पताल में हैं.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक मुठभेड़ शामली जिले के कैराना जबकि दूसरी मुठभेड़ शामली कस्बे में हुई. ये दोनों मुठभेड़ अलग-अलग समय पर हुईं. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों की पहचान शिवम, सुशील, अमित और अमन कुमार के रूप में हुई है. ये सभी लूट के मामलों में वांछित थे. पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में शामिल पुलिस टीमों को 25000 रुपये के इनाम की घोषणा की है.

नोएडा में पुलिस ने की चार गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त की

कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे गैंग के हमले में आठ पुलिसवालों की मौत के बाद यूपी पुलिस अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इससे पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने चार कुख्यात गैंगस्टरों की चल अचल संपत्ति शनिवार को कुर्क करने की कार्रवाई की. उक्त संपत्ति की कीमत करीब आठ करोड़ रुपए है. पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी तथा सतवीर बंसल उर्फ सतवीर बैंसला के ऊपर लूट, हत्या, वसूली, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, गिरोह बंद अधिनियम आदि के लगभग 40 मुकदमे दर्ज हैं. यह एक संगठित गैंग है.

उन्होंने बताया कि इनके द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई जमीन, वाहन तथा चल -अचल संपत्ति जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए है, आज गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत कुर्क की गई है. उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रखा था जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया है. इन जमीनों की कीमत भी करोड़ों रुपए है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: एटीएम तोड़कर देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस के हत्थे चढ़े नई उम्र के पांच लुटेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget