एक्सप्लोरर

बिहार: अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस की नाव नदी में पलटी, किसी तरह जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नदी की धारा को पार करके अवैध शराब की सूचना पर पुलिस टीम गई थी. वहां से तस्कर तो फरार हो गए, लेकिन 15 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई थी.

पटना: शराबबंदी के बाद से बिहार में अवैध शराब की तस्करी बढ़ गई है. शराब माफिया भी "तू डाल-डाल मैं पात-पात" की कहावत को चरितार्थ करते हुए अब सड़क छोड़कर नदी के रास्ते शराब की बड़ी खेप बिहार ले जा रहे हैं. पुलिस को भनक लगी कि अवैध शराब की एक खेप नदी उस पार से तस्करी कर लाकर रखी गई है. इसकी सूचना पर खड्डा थाने की फोर्स नाव के सहारे नदी उस पार शराब पकड़ने निकल गई. खैर 15 पेटी अवैध शराब पकड़ी भी गई, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा. शराब लेकर लौटते समय नदी की धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी की धारा में पलट गई. सभी पुलिसकर्मी किसी तरह नदी की धारा से तैर कर अपनी जान बचाए और नदी से निकलने के बाद उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी.

इसमें सभी पुलिसकर्मियों के मोबाईल फोन नदी में ही गिर गए. शराब के साथ नाव भी नदी की धारा में बह गई. इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नदी की धारा को पार करके अवैध शराब की सूचना पर पुलिस टीम गई थी. वहां से तस्कर तो फरार हो गए, लेकिन 15 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई थी. नाव से शराब लेकर लौटते समय नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई, पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई.

कुशीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बिहार प्रान्त निवासी शराब के अवैध कारोबारी नारायणी नदी में नाव के माध्यम से नेपाल और महराजगंज की ओर से शराब ले जाया करते हैं. इस सूचना पर 18 अगस्त को थानाक्षेत्र खड्डा में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर थाना खड्डा की पुलिस टीम ने शाहपुर गांव के सामने नारायणी नदी के उस पार नाव के सहारे छापा मारकर उत्तर तरफ नदी के किनारे तस्करी हेतु रखी हुई 15 पेटी अवैध शराब बरामद कर ली. पुलिस टीम को देखते ही शराब तस्कर वहां से फरार हो गए.

जब पुलिस शराब लेकर वापस लौट रही थी, उस समय नदी में बहाव तेज होने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ जाने से नाव पलट गई. नाव में मौजूद सभी लोग तैरकर सुरक्षित पानी से बाहर निकल आये, लेकिन बरामद अवैध शराब और पुलिस कर्मियों के मोबाइल फोन पानी में डूब गये. यह महज संयोग ही रहा कि अन्य कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि अवैध शराब की सूचना पर नदी उस पार नाव से जाकर खड्डा थाने की पुलिस टीम ने छापा मारकर लगभग 15 पेटी अवैध शराब बरामद किया था. शराब लेकर वापस लौटते समय नदी में संतुलन बिगड़ जाने से नाव पलट गई. पुलिसकर्मियों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक को यह निर्देशित किया गया है कि भविष्य में अवैध शराब के कारोबारियों के विरुध्द दविश के दौरान पर्याप्त संसाधन और पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही दबिश दी जाए और सतर्कता बरती जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget