एक्सप्लोरर

PMC बैंक घोटाला: जांच के घेरे में आ सकते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूछताछ संभव

प्रफुल्ल पटेल पर आरोप है कि उन्होंने पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी राकेश वधावन की कंपनी के जहाज से अपने परिवार के साथ कई बार यात्राएं की. जांच एजेंसियां ये जानना चाहती हैं कि ये हवाई यात्राएं उन्हें किस एवज में कराई गई थीं.

नई दिल्ली: क्या पीएमसी बैंक घोटाले में पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने आरोपियों को किसी तरह का कोई फायदा पहुंचाया था. ये आरोप इसलिए लग रहा है क्योंकि प्रफुल्ल पटेल ने साल 2012 में आरोपी राकेश वधावन की कंपनी के जहाज निजी इस्तेमाल में लिए थे. जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियां इस मामले मे प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ कर सकती हैं.

प्रफुल्ल पटेल एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. इस बार आरोप है कि उन्होंने पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी राकेश वधावन की कंपनी प्रिविलेज एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के जहाज से खुद और परिवार के साथ अनेकों बार यात्राए की. जांच एजेंसियों के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक 31 मार्च 2012 को प्रफुल्ल पटेल इस कंपनी के जहाज से मुंबई से दिल्ली आए. इस जहाज मे प्रफुल्ल पटेल के अलावा पीएमसी घोटाले का आरोपी राकेश वधावन भी था.

दस्तावेज बताता है कि इस जहाज से अभिनेत्री प्रिति जिंटा को भी दिल्ली आना था लेकिन वो नहीं आईं. वधावन की कंपनी के इस छोटे प्राइवेट जहाज से कुल आठ लोगों को आना था लेकिन सात लोग आए. इसी तरह से 10 मार्च 2012 को प्रफुल्ल पटेल अपनी पत्नी वर्षा पटेल के साथ दिल्ली से जोधपुर गए. इस फ्लाइट मे मात्र तीन लोग थे. इसी प्रकार 12 मई 2012 को प्रफुल्ल पटेल इसी जहाज से मुंबई से नागपुर गए थे.

PMC बैंक घोटाला: जांच के घेरे में आ सकते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, पूछताछ संभव

जांच एजेसियां जानना चाहती हैं कि प्रफुल्ल पटेल को ये हवाई यात्रायें किस एवज मे कराई जा रही थीं, क्या इसके लिए उन्होंने पैसा दिया था या किसी फायदे के लेनदेन को लेकर वो वधावन के जहाजों का प्रयोग कर रहे थे.

पीएमसी बैंक घोटाला: प्रदर्शन के बाद घर लौटे खाताधारक की मौत, बैंक में फंसे थे 90 लाख रुपये

क्या है पीएमसी बैंक घोटाला

इस घोटाले के तहत पंजाब महाराष्ट्र बैंक ने तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर निजी कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये का लोन दिया. ये लोन वापस भी नहीं आया और पैसे डूबने के साथ साथ बैंक भी डूबने की कगार पर आ गया. जांच के दौरान पता चला है कि ये घोटाला लगभग 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है और घोटाले के तहत लोन की बड़ी रकम एक ही कंपनी एचडीआईएल को दी गई थी.

आरोप है कि कंपनी ने हजारों फर्जी खातों के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी के निदेशकों राकेश वधावन समेत बैंक के पूर्व एमडी और चेयरमैन को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही इस मामले की जांच ईडी ने भी शुरू कर दी है और कंपनी की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की है. इस मामले में अब तक बैंक के एक ग्राहक की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि बैंक में इस ग्राहक के 90 लाख रुपये थे और उसे डर था कि उसका रुपया डूब जायेगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? सोनम वांगचुक-अभिजीत दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? वांगचुक-दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget