एक्सप्लोरर

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जून को बेंगलुरु और मैसूर की यात्रा पर, जानिए क्या हैं इस यात्रा के मायने?

PM Modi 2 Day Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 21 जून तक दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे. इस बात की जानकारी सीएम बोम्मई ने दी. तो वहीं इस दौरे के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

Karnataka CM Bommai: कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री  बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राज्य के दो दिवसीय दौरे (Two Days Visit) पर आएंगे और बेंगलुरु (Bengaluru) व मैसूर (Mysore) में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे और डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकानोमिक्स (Dr BR Ambedakar School of Economics) का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वह योग दिवस कार्यक्रम (Yoga Day programme) में भाग लेंगे और चामुंडी पहाड़ियों व लिंगायत के प्रमुख संस्थान सुत्तूर मठ का दौरा करेंगे.  

बोम्मई ने कहा कि 20 और 21 जून को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु और मैसूर का दौरा करेंगे. हमें उनकी यात्रा का कार्यक्रम मिल गया है. कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. मुख्यमंत्री ने कोम्मघट्टा में तैयारियों की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ये जानकारी दी.

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरों पर है. बीजेपी के सूत्रों ने कहा है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पीएम मोदी से कैबिनेट का विस्तार करने की चर्चा की है जो कि लंबे समय से लंबित है. उनकी ओर से 20 जून को मोदी के बेंगलुरु पहुंचने पर इस मामले पर चर्चा करने की संभावना है. बताया जा रहा है कि बोम्मई पीएम मोदी से बात करने से पहले नड्डा से भी इस मामले पर चर्चा करेंगे.

विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा दौरा

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) 20 जून से राज्य का दो दिवसीय दौरा करेंगे और उनकी इस यात्रा का कार्यक्रम 21 जून को मैसूर (Mysore) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह (International Yoga Day) सहित हाई प्रोफाइल राजनीतिक कार्यक्रमों (Political Programme) से भरा हुआ है. पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी इस तरह से कार्यक्रमों की योजना बना रही है कि मोदी की यात्रा विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए बीजेपी के अभियान (BJP Campaign) की शुरुआत होगी. हालांकि चुनावों में अभी 10 महीने के आसपास का समय बचा है  लेकिन बीजेपी ने 150 सीटें जीतने के लिए अपनी नजरें जमा ली हैं, जो एक लंबा क्रम है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Gujrat Visit: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी बोले- 'देश के विकास में राज्य का है अहम योगदान'

ये भी पढ़ें: Delhi: प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना का 19 जून को उद्घाटन करेंगे PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget