एक्सप्लोरर

21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ कार्यक्रम को सुबह साढे छह बजे संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वे कल सुबह करीब साढे छह बजे योग दिवस कार्यक्रम संबोधित करेंगे. इस बार योग दिवस का थीम ‘योगा फॉर वेलनेस’ है. पीएम मोदी ने कहा कि योग दिवस का फोकस शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने पर है.

नई दिल्ली: 21 जून को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी सुबह करीब साढे छह बजे संबोधित करेंगे. इस बार योग दिसव का थीम ‘तंदुरुस्ती के लिए योग’ है. बता दें कि कोविड-19 महामारी और सामूहिक गतिविधियों पर लागू प्रतिबंधों के मद्देनजर इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाला प्रमुख कार्यक्रम एक टेलीविजन कार्यक्रम होगा. इस टीवी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “कल 21 जून को हम सातवां योग दिवस मनाएंगे. इस साल का थीम 'योगा फॉर वेलनेस' है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है. कल सुबह करीब साढे छह बजे योग कार्यक्रम को संबोधित करूंगा.”

बता दें कि इससे पहले शनिवार को आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरेन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है.’’ बयान में कहा गया कि सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऐसे समय में आया है, जब विश्व कोविड-19 से लड़ रहा है लेकिन महामारी ने योग को लेकर उत्साह को कम नहीं किया है.

इस साल के योग दिवस की मुख्य विषयवस्तु 'तंदुरुस्ती के लिए योग' है. बयान के मुताबिक, ‘‘लगभग 1000 अन्य हितधारक संस्थानों के साथ मंत्रालय की कई डिजिटल पहलों ने महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद योग के अभ्यास को जनता के लिए सुलभ बना दिया.’’

इसके साथ ही बयान में कहा गया कि पिछले कुछ वर्षों में योग दिवस ने न केवल योग की लोकप्रियता बढ़ायी है, बल्कि कई नए क्षेत्रों में इसे अपनाने के लिए प्रेरित करके अपनी भौगोलिक उपस्थिति का भी विस्तार किया है.

बयान में कहा गया, ‘‘इस आयोजन ने योग के क्षेत्र में नई प्रगति को भी गति दी है. इनमें सभी उम्र के लोगों के लिए सार्वभौमिक योग प्रोटोकॉल का विकास, जीवन शैली की बीमारियों का समाधान करने वाले विशिष्ट प्रोटोकॉल का विकास और उत्पादकता बढ़ाने वाले उपकरण के रूप में योग की क्षमता पर शोध करना शामिल हैं.’’

जम्मू-कश्मीर के सर्वदलीय बैठक को लेकर पीएम मोदी ने करीब दो घंटे तक की चर्चा, कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget