एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के सर्वदलीय बैठक को लेकर पीएम मोदी ने करीब दो घंटे तक की चर्चा, कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए. ये बैठक करीब दो घंटे तक चली.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक से पहले सीनियर मंत्रियों के करीब दो घंटे चर्चा की. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल भी शामिल हुए.

बैठक में क्या हुआ?

24 जून को पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक करने वाले हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक में से पहले उसकी तैयारियों पर चर्चा की गई. इसके अलावा दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. कल यानी 21 जून से पूरे देश में फ्री टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है, जिसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी. इसको लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई.

कुल मिलाकर जम्मू-कश्मीर और टीकाकरण दो ऐसे मुद्दे रहे जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने करीब दो घंटे तक बैठक की. ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और इसके साथ ही टीकाकरण अभियान भी शुरू होना है. इस अभियान में बीजेपी के कार्यकर्ता जुड़ेंगे और लोगों की मदद करेंगे.

जम्मू-कश्मीर की सर्वदलीय बैठक में 14 दलों को न्यौता

24 जून को होने वाली बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत 14 दलों को न्यौता दिया गया है. सर्वदलीय बैठक को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नासिल असलम वानी ने कहा, “नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला अपने वरिष्ठ सहयोगियों से चर्चा करेंगे. मुझे लगता है कि कल तक चर्चा पूरी हो जाएगी. मुझे लगता है कि हम कल दोपहर तक आपको और बता पाएंगे.”

शिवसेना विधायक ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी, कहा- फिर से पीएम मोदी के साथ आ जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
अगस्त-सितंबर में कमजोर पड़ेगा मॉनसून! IMD ने जताई कम बारिश की आशंका
अगस्त-सितंबर में कमजोर पड़ेगा मॉनसून! IMD ने जताई कम बारिश की आशंका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget