एक्सप्लोरर

25 बरस में भारत को विकसित देश बनाने का पीएम मोदी का टारगेटः गुजरात ग्लोबल समिट में बोले- हम स्थिरता के अहम स्तंभ

Vibrant Gujarat Global Summit: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन हो रहा है. पीएम मोदी ने इसमें देश के जरिए हासिल की गई आर्थिक उपलब्धियों की जानकारी दी.

Vibrant Gujarat Global Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (10 जनवरी) को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुए सभी को नए साल की बधाई दी. पीएम ने अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का टारगेट रखा है. उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं. अब भारत अगले 25 सालों की तैयारी कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मकसद है कि भारत को उसकी आजादी के 100 साल पूरा होने तक एक विकसित देश बनाया जाए. 

पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट आर्थिक विकास और निवेश के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है. भारत और यूएई ने फूड पार्क के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग और हेल्थकेयर में निवेश के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने बताया कि भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे के लिए यूएई की कंपनियां अरबों डॉलर के निवेश पर सहमत हुई हैं. भारत और यूएई अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं.

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को बताया अपना भाई

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने भारत-यूएई संबंधों में आई प्रगाढ़ता का श्रेय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को दिया. पीएम ने बताया कि तेजी से बदलती विश्व व्यवस्था में भारत विश्व मित्र के रूप में आगे बढ़ रहा है.

रोचक बात है कि पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति को भाई बताया. वह बोले कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि नाहयान भारत आए. गुजरात समिट में पीएम मोदी ने कहा कि सभी प्रमुख रेटिंग एजेंसियों की राय है कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा. उन्होंने कहा कि दुनिया, भारत को स्थिरता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में वृद्धि के इंजन के रूप में देखती है.

दुनिया में विश्वास की किरण बनकर उभरा भारत- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था. आज दुनिया की हर प्रमुख रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी बन जाएगा. उन्होंने कहा कि एक ऐसे समय में जब विश्व अनेक अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है. तब भारत दुनिया में विश्वास की एक नई किरण बनकर उभरा है.

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने दुनिया में बदल रहे वर्ल्ड ऑर्डर की बात की. प्रधानमंत्री ने करहा कि आज तेजी से बदलते हुए वर्ल्ड आर्डर में भारत विश्वमित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है. भारत ने विश्व को ये भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, निष्ठा, प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है.

यह भी पढ़ें: 'नरेंद्र मोदी भारतीय इतिहास के सबसे सफल पीएम', मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में की प्रधानमंत्री की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget