एक्सप्लोरर

'नरेंद्र मोदी भारतीय इतिहास के सबसे सफल पीएम', मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में की प्रधानमंत्री की तारीफ

Mukesh Ambani on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने राज्य में 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट' की शुरुआत की थी. पहला आयोजन 2003 में हुआ था.

Vibrant Gujarat Global Summit: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार (10 जनवरी) को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. मुकेश अंबानी ने कहा कि जब पीएम मोदी बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन राज्य की राजधानी गांधीनगर में हो रहा है, जहां व्यापार जगत के दिग्गज पहुंचे हुए हैं.

वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी ने समिट की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया. गुजरात वाइब्रेंट समिट का आयोजन मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से ही हो रहा है. इस समिट की शुरुआत 2003 में हुई थी. पहले समिट में 700 डेलीगेट्स इसका हिस्सा बने थे, लेकिन अब इसमें हिस्सा लेने वाले डेलीगेट्स की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है.

पीएम मोदी को बताया सबसे महान ग्लोबल लीडर

मुकेश अंबानी ने कहा, 'मैं भारत के 'प्रवेश द्वार' के शहर मुंबई से आधुनिक भारत के विकास के 'प्रवेश द्वार' गुजरात तक आया हूं. मुझे गुजराती होने पर गर्व है, जब विदेशी लोग नए भारत के बारे में सोचते हैं, तो वे नए गुजरात के बारे में भी सोचते हैं. यह बदलाव कैसे हुआ? इस बदलाव की वजह एक नेता हैं, जो हमारे समय के सबसे महान ग्लोबल लीडर के रूप में उभरे हैं. इस नेता का नाम पीएम मोदी है, जो भारत के इतिहास में सबसे सफल पीएम हैं.'

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की बात करते हुए अंबानी ने कहा, 'इस तरह का कोई भी अन्य समिट 20 सालों तक लगातार जारी नहीं रहा है. मगर ये समिट हर साल और भी ज्यादा मजबूत होता जा रहा है. ये पीएम मोदी की दूरदर्शिता और निरंतरता का नतीजा है.' उन्होंने कहा, 'मैं उन कुछ भाग्यशाली लोगों में शामिल रहा हूं, जिन्होंने वाइब्रेंट गुजरात के हर समिट में हिस्सा लिया है.'

'मोदी है तो मुमकिन है'- मुकेश अंबानी

रिलायंस चेयरमैन ने बताया कि विदेशों में जब मेरे दोस्त मुझसे पूछते हैं कि 'मोदी है तो मुमकिन है' नारे का क्या मतलब है, जिसे लाखों भारतीय लगाते हैं. अंबानी ने कहा कि मैंने अपने दोस्तों को बताया कि इस नारे का मतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नामुमकिन चीजों को भी अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ता से मुमकिन बना देते हैं. यही वजह है कि मेरे विदेशी दोस्त भी मेरी बातों से सहमत होते हुए कहते हैं- 'मोदी है तो मुमकिन है'.

पीएम मोदी करते हैं दुनिया के विकास की बात

मुकेश अंबानी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम मोदी कहते थे कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास जरूरी है. इस तरह से पीएम ने गुजरात को भारत के विकास का इंजन बनाया है. उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी दुनिया के विकास के लिए भारत के विकास की बात करते हैं. प्रधानमंत्री इस मंत्र पर काम कर रहे हैं और भारत को दुनिया के विकास का इंजन बना रहे हैं.

2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

रिलायंस चेयरमैन ने कहा कि पीएम मोदी ने मात्र दो दशकों में गुजरात से वैश्विक मंच तक की यात्रा की है. आज भारत के युवाओं के पास देश की अर्थव्यवस्था में एंट्री लेने के लिए सबसे अच्छा समय है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों होने के लिए पीएम का धन्यवाद करेंगी. पीएम मोदी ने विकसित भारत की नींव रखी है. दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक सकेगी. 

यह भी पढ़ें: NSA डोभाल से मिलकर क्यों बदला यूएई के राष्ट्रपति के चेहरे का रंग? जानें इशारा कर पीएम मोदी से क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget