एक्सप्लोरर
राजस्थान: उदयपुर में PM मोदी ने देश को समर्पित की 15 हज़ार करोड़ की परियोजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान में उदयपुर के दौरे पर जाएंगे और करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

नई दिल्ली/उदयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के उदयपुर में करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया है. पीएम मोदी ने इस दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बाढ़ से मुसीबत झेल रहे राजस्थान के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ है.
इस संबंध में कल रात मोदी ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘कल मैं उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करुंगा. मैं प्रताप गौरव केंद्र भी जाऊंगा और महान महाराणा प्रताप को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करुंगा’’ राजस्थान सरकार के एक प्रवक्ता ने जयपुर में कहा कि प्रधानमंत्री पूरी हो चुकीं 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.#WATCH Live via ANI FB: PM Modi addresses a public rally in Udaipur, Rajasthan https://t.co/3mo97GEPcV pic.twitter.com/DLGYatSNxi
— ANI (@ANI) August 29, 2017
I will address a public meeting in Udaipur. I will also visit the Pratap Gaurav Kendra and pay my respects to the great Maharana Pratap. — Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2017इस बीच, प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तैयारियों का जायजा लेने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गयी हैं. राजे ने गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, लोक निर्माण मंत्री यूनुस खान और पुलिस महानिदेशक अजित सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये.
और पढ़ें
Source: IOCL



























