एक्सप्लोरर

मोदी के दौरे के लिए दुल्हन की तरह सज गया है सूरत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी कल भुवनेश्वर से सीधे सूरत पहुंच रहे हैं. इस दौरे के तहत महज चौबीस घंटे के अंदर मोदी सूरत के अलावा बगल के तापी जिले और केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा के अलावा सौराष्ट्र इलाके के बोटाद में भी बड़ी सभा करने वाले हैं. मोदी के इस दौरे के मद्देनजर बीजेपी की तरफ से जोरदार तैयारी की गई है. सूरत शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. मोदी के दौरे के लिए दुल्हन की तरह सज गया है सूरतसूरत शहर में एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक, जहां मोदी रात्रि विश्राम करने वाले हैं, सड़क के दोनों तरफ जोरदार रौशनी की गई है. हजारों की तादाद में पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाये गये हैं. कटआउट तो भारी-भरकम, कई की साइज तीस फीट तक बड़ी है. थ्री डी टेक्नोलॉजी और लेजर शो का इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी और उनकी सरकार की सिद्धियों को प्रोजेक्ट किया गया है. यही नहीं, मोदी जिस ओडीशा के भुवनेश्वर में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से भाग लेकर सूरत पहुंचने वाले हैं, वहां के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को भी सूरत के कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है. सुदर्शन पटनायक ने गौरव पथ पर बालू के जरिये मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान को दर्शाया है, जिसे देखने के लिए अभी से हजारों की तादाद में लोग उमड़ रहे हैं. मोदी के सूरत दौरे की शुरुआत होने वाली है रोड शो से. एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक करीब सात किलोमीटर लंबे मार्ग पर जहां से मोदी का काफिला गुजरेगा, खास किस्म की साड़ियों से पाट दिया गया है. साड़ी उद्योग के लिए मशहूर है सूरत और ऐसे में आयोजकों ने साड़ियों पर ही मोदी सरकार की कई योजनाओं को प्रिंट कर टांग दिया है. साड़ियों का ये सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं लेता. मोदी के दौरे के लिए दुल्हन की तरह सज गया है सूरतयही नहीं, मोदी के स्वागत में खास किस्म की रंगोली भी तैयार की गई है. रंगोली का आकार भी दो-चार मीटर नहीं, बल्कि पूरे दो किलोमीटर ये रंगोली लंबी है. रंगोली में भी मोदी सरकार के कार्यों को ही दिखाया गया है. मोदी के गुजरात दौरे के मद्देनजर बीजेपी की स्थानीय इकाई अपनी तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है, सांसद सीआर पाटिल और विधायक हर्ष संघवी की अगुआई में तैयारियां चल रही है. यही हाल स्थानीय प्रशासन का भी है. मोदी जिस सूरत सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने वाले हैं, उसका भी पूरी तरह से रिनोवेशन किया गया है. हालांकि सुरक्षा कारणों से मोदी नीचे के कमरे में नहीं सो पाएंगे, जहां बतौर मुख्यमंत्री वो सूरत प्रवास के दौरान रुकते थे. उपरी हिस्से में जहां उनके रुकने की व्यवस्था की गई है, उसे भी जमकर संवारा गया है. सुरक्षा के लिहाज से भी स्थानीय पुलिस काफी सतर्क है. खुद गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा सूरत में कैंप किये हुए हैं. पीएम मोदी की सूरत यात्रा के मद्देनजर शहर में कुल मिलाकर पांच हजार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. एसपीजी भी पहले ही उन सभी जगहों का जायजा ले चुकी है, जहां मोदी को जाना है. अब बस इंतजार है, तो समर्थकों को मोदी के आने का. चूंकि यूपी चुनावों के परिणाम के बाद पीएम मोदी की अपने गृह प्रदेश की पहली यात्रा है, इसलिए समर्थकों का उत्साह और भी ज्यादा है, जो यूपी की तर्ज पर गुजरात में भी बीजेपी की बंपर जीत इस साल के चुनावों में होने की उम्मीद लगाये बैठे हैं. मोदी की कोशिश भी अपने गढ़ को मजबूत बनाये रखने की ही है, इसलिए लगातार कर रहे हैं वो गुजरात के दौरे, जिसकी कड़ी में इस बार शुरुआत सूरत से हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget