एक्सप्लोरर

EU के सदस्य देशों से भारत ने कहा, कोविशील्ड-कोवैक्सीन को ग्रीन पास योजना में करें शामिल

यूरोपीय संघ की डिजिटल कोविड प्रमाण पत्र योजना या ‘ग्रीन पास’ योजना गुरुवार से प्रभाव में आएगी, जिसके तहत कोविड-19 महामारी के दौरान स्वतंत्र आवाजाही की अनुमति होगी.

नई दिल्ली: यूरोपीय संघ (ईयू) ने अपनी ‘ग्रीन पास’ योजना के तहत यात्रा पाबंदियों में ढील दी है. वहीं भारत ने समूह के 27 सदस्य राष्ट्रों से अनुरोध किया है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके लगवा चुके भारतीयों को यूरोप की यात्रा करने की अनुमति देने पर वे अलग-अलग विचार करें. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि भारत ने ईयू के सदस्य देशों से कहा है कि वह परस्पर विनिमय की नीति अपनाएगा और ‘ग्रीन पास’ रखने वाले यूरोपीय नागरिकों को अपने देश में अनिवार्य पृथक-वास से छूट देगा बशर्ते उसकी कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मान्यता देने के अनुरोध को स्वीकार किया जाए. सूत्रों ने कहा कि भारत ने ईयू से अनुरोध किया है कि कोविन पोर्टल के माध्यम से जारी टीकाकरण प्रमाण पत्र को स्वीकार किया जाए.

ग्रीन पास योजना

यूरोपीय संघ की डिजिटल कोविड प्रमाण पत्र योजना या ‘ग्रीन पास’ योजना गुरुवार से प्रभाव में आएगी, जिसके तहत कोविड-19 महामारी के दौरान स्वतंत्र आवाजाही की अनुमति होगी. इस रूपरेखा के तहत उन लोगों को ईयू के अंदर यात्रा पाबंदियों से छूट होगी, जिन्होंने यूरोपीय चिकित्सा एजेंसी (ईएमए) के जरिए अधिकृत टीके लगवाए हैं. अलग-अलग सदस्य राष्ट्रों को उन टीकों को स्वीकार करने की भी स्वतंत्रता है जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर या विश्व स्वास्थ्य संगठन के जरिए अधिकृत किया गया है.

एक सूत्र ने कहा, 'हमने ईयू के सदस्य राष्ट्रों से अनुरोध किया है कि भारत में कोविड-19 रोधी टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक ले चुके लोगों को इसी तरह छूट देने पर वे अलग-अलग विचार करें और कोविन पोर्टल के माध्यम से जारी टीकाकरण प्रमाण पत्र को स्वीकार करें.' सूत्रों के अनुसार इन टीकाकरण प्रमाण पत्रों की वास्तविकता का सत्यापन कोविन पोर्टल पर किया जा सकता है.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘हमने ईयू के सदस्य देशों को यह भी बताया है कि भारत भी ईयू डिजिटल कोविड प्रमाण पत्र की मान्यता के लिए ऐसी ही पारस्परिक विनिमय वाली नीति बनाएगा.’’ भारत में आशंका रही है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगवाने वाले लोग यूरोपीय संघ की ‘ग्रीन पास’ योजना के तहत उसके सदस्य देशों की यात्रा के लिए पात्र नहीं होंगे.

ईयू के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के पास कोविशील्ड जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के जरिए अधिकृत टीकों को स्वीकार करने का विकल्प होगा. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि, जोसफ बोरेल फोंटेलेस के साथ बैठक के दौरान कोविशील्ड को ईयू के डिजिटल कोविड प्रमाण पत्र योजना में शामिल करने का मुद्दा उठाया था. इटली में जी20 की शिखरवार्ता से इतर यह बैठक हुई थी.

यह भी पढ़ें: Covid-19 Vaccine: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद दिख सकते हैं ये लक्षण, इस तरह करें इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget