एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: टारगेट पर विपक्ष और इशारे में पाकिस्तान, इकॉनोमी पर राज्यसभा में पीएम मोदी ने एक तीर से साधे दो निशाने

PM Modi Speech Over Pakistan: राज्यसभा में हंगामा करते विपक्ष के नारों को दरकिनार करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी सांसदों का ध्यान पाकिस्तान की तरफ भी दिलाया.उन्होंने कहा कि वहां के आर्थिक हालात देखें.

PM Modi In Rajya Sabha On Pakistan Crisis: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने गुरुवार (9 फरवरी ) को जवाब दिया. इस दौरान विपक्षी सांसदों के मोदी अडानी भाई-भाई के नारों के बीच पीएम धाराप्रवाह बोलते रहे. इस मौके पर उन्होंने इशारों-इशारों में पड़ोसी देश श्रीलंका और पाकिस्तान के आर्थिक हालातों का भी जिक्र किया. उन्होंने राज्यसभा में इन पड़ोसी मुल्कों के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि गलत रास्ते पर न चलें वरना पड़ोसी मुल्कों सा हाल हो सकता है. 

'अर्थनीति को अनर्थनीति में तब्दील कर दिया'

पीएम मोदी ने कहा, ''आज देश में जिनको आर्थिक नीतियों की समझ नहीं है, जो 24 घंटे राजनीति के सिवा कुछ सोचते नहीं हैं. सत्ता का खेल खेलना जिनको सार्वजनिक जीवन का काम दिखता है. उन्होंने अर्थनीति को अनर्थनीति में तब्दील कर दिया है." उन्होंने कहा कि मैं उनको चेतावनी देना चाहता हूं और उनसे कहना चाहता हूं कि कहीं वो गलत रास्ते पर नहीं चले जाएं.

पीएम ने कहा, "हम अपने पड़ोसी देश का हाल देख रहे हैं. वहां पर क्या हाल हुआ है. अनाप-शनाप कर्ज लेकर किस तरह देश को डुबा दिया गया. आज हमारे देश में तत्कालीन लाभ के लिए कुछ राज्य कदम उठा रहे हैं. भुगतान आने वाली पीढ़ी करेगी...ये फॉर्मूला कुछ राज्यों ने अपनाया है. ये लोग देश को बर्बाद कर देंगे.''  

'देश की आर्थिक सेहत से खिलवाड़ न करें'

पीएम ने आगे कहा, ''कई देश कर्ज के तले दबते चले जा रहे हैं. उन्हें आज कर्ज देने के लिए दुनिया तैयार नहीं है. राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन देश की आर्थिक सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं कीजिए. आप ऐसा पाप नहीं कीजिए जो आपके बच्चे को अधिकार छीन ले. आज आप मौज कर लें और बच्चों के नसीब में बर्बादी छोड़कर चले जाएं. ऐसा नहीं करें."

उन्होंने कहा कि  मैंने तो देखा कि एक मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि मुझे मुसीबत नहीं आएगी. 2030-32 के बाद आएगी.क्या कोई देश ऐसे चलता है क्या? देश की आर्थिक सेहत के लिए राज्यों को भी अपनी आर्थिक सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा. तभी जाकर विकास की यात्रा का लाभ ले पाएंगे. हमें भी सुविधा होगी.''

ये भी पढ़ेंः PM Modi Speech: प्रधानमंत्री बोलते रहे, राज्यसभा में गूंजते रहे मोदी अडानी भाई-भाई के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Hydrogen Fuel Train: PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget