एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री बोलते रहे, राज्यसभा में गूंजते रहे मोदी अडानी भाई-भाई के नारे

PM Modi Speech: एक तरफ पीएम मोदी का संबोधन चल रहा था तो दूसरी तरफ विपक्ष के सदस्य में वेल में उतरकर नारेबाजी कर रहे थे. नारेबाजी के बीच पीएम ने अपना भाषण दिया. 

PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण पर राज्यसभा में जवाब दे रहे थे तो विपक्ष का हंगामा जारी था. पीएम के संबोधन के दौरान विपक्षी सांसदों ने मोदी अडानी भाई-भाई के नारे लगाए.

हंगामे पर पीएम ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन में कुछ लोगों का व्यवहार और वाणी न सिर्फ सदन को बल्कि देश को निराश करने वाली है. माननीय सदस्यों को मैं कहूंगा कि 'कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल... जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल'. जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ज़्यादा खिलेगा.

इस दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री के संबोधन के अलावा बाकी सभी कुछ कार्यवाही से हटाने को कहा. धनखड़ ने कहा कि सदन के रिकॉर्ड में प्रधानमंत्री के संबोधन के सिवा और कुछ भी नहीं जाएगा.

कांग्रेस पर निशाना साधा

संबोधन के दौरान पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार ने देश में गड्ढे ही गड्ढे किए. पीएम ने कहा, "हो सकता है उनका इरादा न हो, लेकिन उन्होंने किए. जब वो गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे. तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे."

DBT का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि 27 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थियों के खाते में भेजे गए. इससे 2 लाख करोड़ रुपया जो किसी इको-सिस्टम में जा सकता था, वो बच गया. पीएम ने आगे कहा कि जिन्हें ये नहीं मिल पाया, उनका चिल्लाना स्वाभाविक है.

कांग्रेस की साजिशों का किया जिक्र

हम देश को विकास का एक ऐसा मॉडल दे रहे हैं जिसमें हित धारकों को उसके सभी अधिकार मिलें. देश बार-बार कांग्रेस को नकार रहा है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही है. जनता न केवल उनको देख रही है बल्कि सजा भी दे रही है.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में चलेगा कांग्रेस का जादू! 2024 में 60 फीसदी सीटों पर UPA करेगी फतेह, सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget