एक्सप्लोरर

PM Modi Return India: ऑस्ट्रिया से भारत के लिए क्या लेकर लौटे पीएम मोदी, रवाना होते वक्त खुद ही कर दिया खुलासा

PM Modi Return India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की तरह ही ऑस्ट्रिया का इतिहास और संस्कृति भी बहुत पुरानी और भव्य रही है. उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के साथ हमारा संपर्क भी ऐतिहासिक रहा है.

PM Modi Return From Austria Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी मंगलवार (9 जुलाई) को मास्को से ऑस्ट्रिया की दो दिवसीय यात्रा पर वियना पहुंचे थे. जिसके बाद आज पीएम मोदी ऑस्ट्रिया की सफल यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया की मेरी यात्रा ऐतिहासिक और बेहद सार्थक रही है. हमारे देशों के बीच मित्रता में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है. मुझे वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने की खुशी है. पीएम ने कहा कि चांसलर कार्ल नेहमर के आतिथ्य और स्नेह के लिए आभार.

इस बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा कि वियना में मुझे प्रोफेसर बिरगिट केलनर, डॉ. मार्टिन गेन्सले, डॉ. करिन प्रीसेनडांज और डॉ. बोरायिन लारियोस से मिलने का अवसर मिला. ये सभी सम्मानित शिक्षाविद और शोधकर्ता हैं. जिन्होंने भारतीय इतिहास और संस्कृति के पहलुओं का अध्ययन करने के लिए बहुत प्रयास किया है. पीएम ने कहा कि मैं पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका के लिए उनकी सराहना करता हूं.

भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का किया भव्य स्वागत

इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी ने आज वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की. इस दौरान भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का बहुत खुशी और उत्साह के साथ स्वागत किया. जहां पर पीएम ने पिछले 10 सालों में भारत में हुए विकास और भविष्य के लिए अपना नजरिया साझा किया. उन्होंने भारत के 'विश्वबंधु' होने और वैश्विक प्रगति और कल्याण में योगदान देने पर भी जोर दिया. उन्होंने भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को मजबूत करने में अपनी भूमिका के लिए भारतीय समुदाय को धन्यवाद दिया.

 

भारत ने युद्ध के बजाय शांति और समृद्धि को दिया बढ़ावा- PM मोदी

दरअसल, पीएम मोदी ने बुधवार (10 जुलाई) को वियना में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यापार के मामले में दोनों देशों को लाभ पहुंचाया है. पीएम ने कहा कि भारत की तरह ही ऑस्ट्रिया का इतिहास और संस्कृति भी बहुत पुरानी और भव्य रही है. उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के साथ हमारा संपर्क भी ऐतिहासिक रहा है. इससे दोनों देशों को लाभ हुआ है. यह लाभ संस्कृति के साथ-साथ वाणिज्य के संबंध में भी रहा है.

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा भारत ने हजारों सालों से दुनिया के साथ ज्ञान और विशेषज्ञता साझा की है. उन्होंने कहा कि भारत ने युद्ध के बजाय शांति और समृद्धि को बढ़ावा दिया है.

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई से पहले केंद्र सरकार और NTA ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
Ram Mandir Donation Row: 'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
Explained: महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ने वाली है! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?
महिलाओं को मिलने वाली राशि बढ़ेगी! PM मोदी की सलाहकार परिषद ने की सिफारिश, कब आएगा फैसला?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget