एक्सप्लोरर

PM मोदी बोले- 'अभिनंदन' का अर्थ होता था वेलकम, आज इसका अर्थ बदल गया

भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान करीब तीन दिनों तक पाकिस्तानी कैद में रहने के बाद शुक्रवार रात को दिल्ली पहुंचे. उन्हें आज ‘डीब्रिफिंग’ से गुजरना होगा जिसमें सेना और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी शारीरिक जांच भी शामिल है.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी विमानों द्वारा भारतीय वायुसीमा के उल्लंघन के दौरान अदम्य वीरता का प्रदर्शन करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार रात को पाकिस्तान से स्वदेश वापस लौट आए. उनकी वापसी से देश में जश्न है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनका स्वागत किया है. आज उन्होंने एक कार्यक्रम में अभिनंदन की जांबाजी की तारीफ की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''हिंदुस्तान जो भी करेगा, दुनिया उसे गौर से देखती है. इस देश की ताकत है कि वो डिक्शनरी के शब्दों का अर्थ बदल देता है. कभी अभिनंदन का अर्थ होता था वेलकम और अब अभिनंदन का अर्थ ही बदल जाएगा.''

भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान करीब तीन दिनों तक पाकिस्तानी कैद में रहने के बाद पड़ोसी देश द्वारा भारत को सौंपे जाने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली पहुंचे. लोगों के एक समूह ने पालम हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया.

वर्धमान को 27 फरवरी को दोनों देशों के विमानों के बीच हवाई संघर्ष होने पर उनके मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया था. वह लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद स्वदेश लौटे हैं. यह दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है जो कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के निरंतर समर्थन पर भारत की जवाबी कार्रवाई के चलते उत्पन्न हुए थे.

PM मोदी बोले- 'अभिनंदन' का अर्थ होता था वेलकम, आज इसका अर्थ बदल गया

विंग कमांडर अभिनंदन रात 9 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान की ओर वाघा चेकपोस्ट पर दिखे और उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर, इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारतीय एयर अताशे मौजूद थे. वे गहरे रंग का कोट और खाकी रंग की पैंट पहने हुए थे.

दिल्ली पहुंचे वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन, थोड़ी देर में होगा मेडिकल

गर्व से सिर ऊंचा किये विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान से गेट पार करके भारत में प्रवेश किया. अमृतसर के उपायुक्त शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने संवाददाताओं से कहा कि बहादुर पायलट अपने देश लौटकर खुश है. वर्धमान को आज ‘डीब्रिफिंग’ से गुजरना होगा जिसमें सेना और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी शारीरिक जांच भी शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget