एक्सप्लोरर

आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं पीएम नरेंद्र मोदी, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं. मोदी अपने इस गुजारत दौरे के दौरान कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही गांधीनगर में अफ्रीकी विकास बैंक (एएफडीबी) समूह की वाषिर्क बैठक में भी शामिल होंगे.

पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा, विरोध में हार्दिक पटेल ने कराया अपना मुंडन

कच्छ जिले में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी की मोदी यात्रा कच्छ जिले में कांडला पोर्ट की विभिन्न परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखे जाने के साथ शुरू होगी. इसके बाद वह गांधीधाम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

शाम के वक्त पीएम मोदी भचउ में एक पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. कच्छ क्षेत्र के लिए नर्मदा शाखा नहर पर इसका निर्माण किया गया है. पीएम भचउ में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.

अपनी यात्रा के बारे में पीएम ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल मैं दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू करूंगा, जिस दौरान मैं कच्छ और गांधीनगर में होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बनूंगा.’’

 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांडला बंदरगाह पर विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखूंगा और गांधीधाम में एक जनसभा को संबोधित करूंगा.’’ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि भचउ में एक पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा. वह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.  

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कच्छ की मेरे दिल में बेहद खास जगह है. यह शानदार लोगों और लचीलेपन की उल्लेखनीय भावना से युक्त है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘2001 के भूकंप की वजह से अविश्वसनीय तबाही झेलने के बाद कच्छ आज भारत के सबसे तेजी से बढ़ते जिलों के तौर पर जाना जाता है.’’ गुजरात में 26 जनवरी 2001 को आए भीषण भूकंप के दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. भूकंप से कच्छ जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ था.

 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मंगलवार को मैं एएफडीबी-समूह की बैठकों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए गांधीनगर में रहूंगा.’’  

यहां जानें मोदी का आज का कार्यक्रम-
  • वह दोपहर 12.30 दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भुज एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
  • इसके बाद वह हेलीकोप्टर से 2.25 बजे कंडला के लिये रवाना होंगे और दोपहर 2.45 बजे कंडला एयरपोर्ट पहुंचेगे.
  • मोदी दोपहर 3 बजे कंडला पोर्ट के एग्जिबिशन ग्राउन्ड पहुंचेंगे जहां वह शिलान्यास, अवार्ड कार्यक्रम और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • वह शाम 4 बजे कंडला पोर्ट से कंडला एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे. शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से भचाउ के लिये रवाना होंगे.
  • वह शाम 4.40 बजे भचाउ पहुंचेगे जहां वह कच्छ नर्मदा ब्रांच के पंपिग स्टेशन का लोकार्पण करेंगे. और शाम 5.15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • मोदी शाम 6.30 बडे भचाउ से भुज के लीये रवाना होंगे और शाम 7.05 बजे भुज से अहमदाबाद के लिये रवाना होंगे.
  • मोदी रात 8 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर गांधीनगर राजभवन के लिये रवाना होगी. मोदी रात 8.30 बजे राजभवन पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget