एक्सप्लोरर

भारत-रूस के द्विपक्षीय संबंधों में नई जान फूंकेगा पीएम मोदी का दौरा: राष्ट्रपति पुतिन

पीएम मोदी ने 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस के अपने पहले दौरे को याद किया. उन्होंने कहा कि पुतिन पहले वैश्विक नेता थे जिनसे उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मुलाकात की थी.

सोची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता की. उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी अब विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंच गई है. काला सागर के तट पर बसे इस शहर में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस लंबे वक्त से मित्र हैं. उन्होंने सोची में पहली अनौपचारिक बैठक के लिए उन्हें आमंत्रित करने पर राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया.

पीएम मोदी ने 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस के अपने पहले दौरे को याद किया. उन्होंने कहा कि पुतिन पहले वैश्विक नेता थे जिनसे उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी और राष्ट्रपति पुतिन के बोये गये रणनीतिक साझेदारी के बीज अब दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में तब्दील हो गये हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन में स्थायी सदस्यता दिलाने में भारत की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर रूस को धन्यवाद दिया. आठ राष्ट्रों के इस संगठन का उद्देश्य सदस्य देशों में सैन्य और आर्थिक सहयोग बढ़ाना है. भारत और पाकिस्तान को इस संगठन में पिछले साल शामिल किया गया था.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण यातायात गलियारा (आईएनएसटीसी) और ब्रिक्स पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’’ सोची में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए पुतिन ने कहा कि उनका दौरा द्विपक्षीय संबंधों में नई जान फूंकेगा. उन्होंने कहा कि रूस और भारत बहुराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मोर्चों पर सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग का भी जिक्र किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget