एक्सप्लोरर

जन्मदिन पर पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, हंसी मजाक के बाद साथ में खाना भी खाया

जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कश्मीर का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जम्मू कश्मीर के, लद्दाख और करगिल के लाखों साथियों के सक्रिय सहयोग से हम विकास और विश्वास की नई धारा बहाने में सफल होंगे. भारत की एकता और श्रेष्ठता के लिए आपका ये सेवक पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने 69वें जन्मदिन पर गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की. इससे पहले, उन्होंने सरदार सरोवर बांध के पूरा भर जाने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह नमामि देवी नर्मदे का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के बाद वह मां से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उनके साथ खाना खाया. तस्वीरों में प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर मां का अभिवादन करते और मां अपने बेटे को आशीर्वाद देती नजर आयीं.

वैसे तो मोदी को मंगलवार सुबह, सरदार सरोवर बांध के कार्यक्रम से पहले ही मां से मिलने जाना था लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया. बता दें पिछले छह साल में यह चौथी बार है जब प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर मां से मिलकर आशीर्वाद लिया. पीएम मोदी ने अभिनेत्रा अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू में बताया था कि वो जब भी अपनी मां से मिलते हैं वे उन्हें सवा रुपये देती हैं. जन्मदिन पर पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, हंसी मजाक के बाद साथ में खाना भी खाया

अन्य कार्यक्रमों में भीयसामिल हुए पीएम मोदी जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अन्य कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. यहां पीएम मोदी ने सरदार सरोवर डैम से जुड़ी अलग अलग परियोजनाओं का जायजा लिया. इको पार्क गए, रॉफ्टिंग देखी, डियर पार्क का जायजा लिया. बटरफ्लाई पार्क में तितलियां उड़ाईं. इसके बाद पीएम मोदी आज अपने गृह नगर गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया में नमामि देवी नर्मदे महोत्सव में शामिल हुए.

पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की पूजा की और सरदार सरोवर बांध के लिए पूरे देश को बधाई भी दी. पीएम ने कहा, ''आज ये ऐसा अवसर है जिसका लाभ मध्य प्रदेश को, महाराष्ट्र को, राजस्थान को और गुजरात को , इन चार-चार राज्यों के लोगों को, किसानों को , इन राज्यों की जनता को इस योजना का लाभ मिल रहा है.''

जम्मू-कश्मीर से भेदभाव को पूरे देश ने भुगता है- मोदी एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का जिक्र किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से 70 साल तक भेदभाव हुआ, लेकिन अब हम वहां विकास करने में सफल होंगे. मोदी ने कहा कि आज सरदार पटेल के सपने सच हो रहे हैं. जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, ‘’एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सरदार के सपने को आज देश साकार होते हुए देख रहा है. आज़ादी के दौरान जो काम अधूरे रह गए थे, उनको पूरा करने का प्रयास आज देश कर रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘’जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को 70 साल तक भेदभाव का सामना करना पड़ा. इसका दुष्परिणाम, हिंसा और अलगाव के रूप में, अधूरी आशाओं और आकांक्षाओं के रूप में पूरे देश ने भुगता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget