एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टोनी एबॉट से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

PM नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात कर दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की. टोनी एबॉट भारत में विशेष व्यापार दूत के रूप में आए हैं.

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट विशेष व्यापार दूत के रूप में 2-6 अगस्त भारत के दौरे पर हैं. वह भारत में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के भारत के लिए विशेष व्यापार दूत के रूप में आए हैं. अपने दौरे के दौरान उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.

द्विपक्षीय व्यापार निवेश पर हुई चर्चा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों देशों को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के अपने दृष्टिकोण को साकार करने में मदद करने पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. जिसकी जानकारी प्रधान मंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी कर दी गई है.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र दोनों देशों की स्थिति को बनाएंगे मजबूत

प्रधान मंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़े हुए आर्थिक सहयोग से दोनों देशों को COVID-19 महामारी से उभरने वाली आर्थिक चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद मिलेगी, और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देश एक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध बनने के उनके दृष्टिकोण को साकार करने में भी मदद मिलेगी.

PM मोदी ने की एबॉट के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा

प्रधान मंत्री मोदी ने हाल के दिनों में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के शानदार विकास पर संतोष व्यक्त किया और इस यात्रा में प्रधान मंत्री मॉरिसन और पूर्व प्रधान मंत्री एबॉट के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा 'प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन के विशेष दूत टोनी एबॉट से मिलकर प्रसन्नता हुई. हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर अच्छी बातचीत हुई.'


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टोनी एबॉट से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

पीयूष गोयल ने की टोनी एबॉट से मुलाकात

वहीं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने भी ऑस्ट्रेलियाई पीएम के विशेष व्यापार दूत टोनी एबॉट से मुलाकात की है. उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा 'भारत और ऑस्ट्रेलिया एक लचीली और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला के लिए काम कर रहे हैं.'

इसे भी पढ़ेंः
पाकिस्तान में मंदिर में तोड़फोड़ पर भारत के सख्त एतराज के बाद पीएम इमरान खान का आया बयान, जानें क्या कहा?

नीतीश कुमार ने PM मोदी को लिखा पत्र, जातीय जनगणना के मुद्दे पर बातचीत के लिए मांगा समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget