एक्सप्लोरर

नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- अगर उनकी बेटी याचिका दाखिल करे तो करेंगे विचार

सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि नेताजी की एकमात्र संतान उनकी बेटी है. वह नेताजी की अस्थियां भारत लाना चाहती हैं. इस पर बेंच ने कहा कि उन्हें खुद याचिकाकर्ता के तौर पर सामने आना चाहिए.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अस्थि कलश को टोक्यो से भारत लाने की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी. कोर्ट ने कहा कि यह बातें कई बार उसके सामने लाई जा चुकी हैं. कई लोग नेताजी का वंशज होने की बात कहते हुए ऐसी याचिका दाखिल कर चुके हैं. इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने याचिका वापस ले ली. उन्होंने कहा कि याचिका को नेताजी की बेटी अनीता के नाम से दाखिल किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने जिस याचिका को सुनने से मना किया उसे नेताजी की भांजी के बेटे आशीष रे ने दाखिल किया था. सुनवाई के दौरान जजों ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तरफ इशारा करते हुए याचिका दाखिल करने के समय पर भी सवाल उठाया.

याचिकाकर्ता के लिए पेश वरिष्ठ वकील सिंघवी ने जजों को बताया कि नेताजी की बेटी अनीता भी ऑनलाइन सुनवाई से जुड़ी हैं. इस पर कोर्ट ने कहा, 'हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं. उन्हें खुद याचिका दाखिल करने दीजिए. उसके बाद हम विचार करेंगे.'

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने की. बेंच में जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली भी शामिल थे. जजों ने कहा कि इसी मुद्दे पर पहले भी कई याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं और उन्हें खारिज किया जा चुका है. चीफ जस्टिस ने पूछा, 'यह मुद्दा बार-बार हमारे सामने क्यों लाया जा रहा है? आखिर उनके कितने वंशज हैं?'

बेंच ने याद दिलाया कि 2024 में भी इसी तरह की याचिका खारिज की गई थी. इस पर सिंघवी ने कहा कि वह याचिका नेताजी की मृत्यु पर संदेह जताने वाली थी, लेकिन यह याचिका जापान के टोक्यो के रेंकोजी मंदिर से नेताजी की अस्थियों को भारत लाने के लिए है. इस पर बेंच ने कहा, 'क्या वहां वाकई नेताजी की अस्थियां है. इसे लेकर भी विवाद होता रहा है '

सिंघवी ने कहा कि भारत के कई राष्ट्राध्यक्ष इस मंदिर में जाकर नेताजी की अस्थियों को श्रद्धांजलि दे चुके हैं. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, 'नेताजी देश के महानतम नायकों में से एक हैं. हम उन्हें नमन करते हैं लेकिन यह जानना जरूरी है कि इस मांग का समर्थन परिवार के कितने सदस्य कर रहे हैं?' बेंच के सदस्य जस्टिस बागची ने कहा, 'जहां तक हमारी जानकारी है, परिवार में खुद इस विषय को लेकर काफी मतभेद है.'

सिंघवी ने बताया कि नेताजी की एकमात्र संतान उनकी बेटी है. वह इस याचिका का समर्थन करती हैं. इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर नेताजी की बेटी अस्थियां भारत लाना चाहती हैं तो उन्हें स्वयं याचिकाकर्ता के रूप में सामने आना चाहिए. अगर वह सीधे याचिका दायर करेंगी तो कोई कानूनी कदम उठाने पर विचार किया जा सकता है.

 

यह भी पढ़ें:-
भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget