एक्सप्लोरर

Farooq Abdullah Firing Case: कौन है कमल सिंह जामवाल, जिसने फारूक अब्दुल्ला पर की फायरिंग? 20 साल से कर रहा था प्लानिंग

Kamal Singh Jamwal: जामवाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या की योजना बना रहा था. हालांकि उसने इसे व्यक्तिगत एजेंडा बताया. उसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई है.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) पर बुधवार की रात जानलेवा हमला हुआ. वह जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान हमलावर ने बहुत करीब से पूर्व सीएम पर अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी. राहत की बात रही कि गोली किसी को नहीं लगी. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही हमलावर को हिरासत में ले लिया. उसकी पहचान जम्मू के ही रहने वाले कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है. 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री चौधरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी समारोह स्थल 'होटल रॉयल पार्क' से निकल रहे थे. हमलावर कमल सिंह जामवाल (Kamal Singh Jamwal) पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है. वह पिस्तौल लेकर फारूक अब्दुल्ला के पीछे पहुंचा और गोली चला दी. जम्मू कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा के दो अधिकारियों—एक इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर ने उसे काबू कर लिया.

20 साल से कर रहा था फारूक अब्दुल्ला पर हमले की प्लानिंग

डिप्टी सीएम चौधरी ने इस घटना को सुरक्षा में चूक बताया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि जामवाल की उम्र 70 साल से अधिक है. ये भी बताया गया कि हमले के समय जामवाल नशे की हालत में था. आरोपी ने पुलिस के सामने जो दावे किए हैं, उनसे वो भी हैरान है. जामवाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या की योजना बना रहा था. हालांकि उसने इसे व्यक्तिगत एजेंडा बताया. सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से एक पिस्टल बरामद की है, जिसको वह लाइसेंसी बता रहा है. 

घटना में कोई आतंकी एंगल?

फारूक अब्दुल्ला और चौधरी JKNC के नेता बीएस चौहान को उनके बेटे की शादी पर बधाई देने आए थे और वे कार्यक्रम स्थल पर एक घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे. सिटी साउथ के पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, 'जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला की मौजूदगी में एक शादी समारोह में लाइसेंसी हथियार से गोलीबारी की घटना हुई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है. इसमें आतंकी पहलू का कोई संदेह नहीं है.'

 उमर अब्दुल्ला ने घटना पर जताई नाराजगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पिता पर हुए हमले पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अल्लाह मेहरबान है. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि फिलहाल विवरण अस्पष्ट हैं, लेकिन जो ज्ञात है वह यह है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ 'बिल्कुल करीब' आकर गोली चलाने में कामयाब हो गया. मुख्यमंत्री ने कहा, 'अंदरुनी घेरे के सुरक्षा दस्ते ने हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया. इस समय जवाबों से ज्यादा सवाल हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि Z प्लस श्रेणी के साथ NSG सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कोई व्यक्ति कैसे पहुंच गया.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद सड़क पर उतरी भाजपा, राहुल गांधी के आवास के बाहर भयंकर विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद सड़क पर उतरी भाजपा, राहुल गांधी के आवास के बाहर भयंकर विरोध प्रदर्शन
PM Modi Addresses To Nation Live: PM मोदी रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण बिल या कोई मुद्दा? किस पर करेंगे बात
PM मोदी रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण बिल या कोई मुद्दा? किस पर करेंगे बात
PM मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, क्या महिला आरक्षण पर बताएंगे मन की बात?
PM मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, क्या महिला आरक्षण पर बताएंगे मन की बात?
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
Advertisement

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lucknow: परशुराम जयंती पर छुट्टी पर सियासी संग्राम, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में योगी सरकार पर निशाना
लखनऊ: परशुराम जयंती पर छुट्टी पर सियासी संग्राम, सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में योगी सरकार पर निशाना
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू
टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू
फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'
फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget