एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने PM मोदी को लिखा पत्र, जातीय जनगणना के मुद्दे पर बातचीत के लिए मांगा समय

नीतीश कुमार ने कहा कि मुलाकात के लिए समय मांगने के बाबत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख दिया है. अब जैसे ही समय मिलेगा वो इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नालंदा, गया, जहानाबाद और पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है. अलर्ट रहने की आवश्यकता है. गंगा का जलस्तर अगर और बढ़ा तो परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि जल निकासी का कोई विकल्प नहीं बचेगा. 

समय मिलने पर करेंगे मुलाकात

इस दौरान जब उनसे जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुलाकात के लिए समय मांगने के बाबत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख दिया है. अब जैसे ही समय मिलेगा वो इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे.

पेगासस मामले पर कही ये बात

वहीं, जब उनसे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के दोबारा राजनीति में सक्रिय होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबको अधिकार है. उन्हें जो करना है, वो करें. इधर, नदी को जोड़ने पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह जरूरी है. ऐसा हो जाने के बाद पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा. पेगासस जासूसी मामले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट पूरे मामले को देख रहा है. ऐसे में जल्द सही बात सामने आ जाएगी.

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद ये माना कि कई जिले बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने डीएम पटना और नालंदा को निर्देश दिया कि वे खुद जाकर हालात को देखें. पटना की हालत भी खराब हो सकती है. अलर्ट रहना है. फसल को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में किसानों की क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा भी दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि आपदा पीड़ितों का राजकोष पर पहला अधिकार है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः छपरा से ‘रिवॉल्वर रानी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हरकतें जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

ललन सिंह ने RJD के शासनकाल पर उठाए सवाल तो भड़कीं रोहिणी, पूछा- 90 से पहले की बात कौन करेगा चाचा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget