एक्सप्लोरर

G20 Summit: डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा, जब मन करे कीजिए फोन- सूत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के बाद जापान के ओसाका से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. अपने ओसाका दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की.

नई दिल्ली: जापान के ओसाका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर वैश्विक नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की. पीएम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मिले. इस दौरान गर्मजोशी देखने लायक थी. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे कहा, ''आप मुझे कभी भी फोन कर सकते हैं.''

पीएम मोदी ने उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति की व्यस्तताओं का हवाला दिया तो भी ट्रंप ने कहा आपके लिए ऐसा कुछ नहीं. आप मुझे कभी भी फोन कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ऊर्जा सुरक्षा और फारस की खाड़ी क्षेत्र में शांति को लेकर भारत की चिंताओं को उठाया.

जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी-ट्रंप की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. पिछले सप्ताह अमेरिका ने आरोप लगाया था कि ईरान ने अमेरिका के एक ड्रोन को गिरा दिया है.

मोदी-ट्रंप की बातचीत के बारे में विदेश सचिव विजय गोखले ने संवाददाताओं को बताया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया. उन्होंने कहा, 'अस्थिरता हमें कई मोर्चे पर प्रभावित करती है, न सिर्फ ऊर्जा की जरूरतों के मामले में बल्कि खाड़ी में हमारे समुदाय की बड़ी आबादी रहती है, 80 लाख भारतीय खाड़ी क्षेत्र में रहते हैं और आर्थिक हित भी जुड़े हैं.'

ऑस्ट्रेलिया के PM ने मोदी के साथ सेल्फी ट्वीट की, कहा 'कितने अच्छे हैं मोदी'

उन्होंने कहा, 'ईरान के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने हमारी ऊर्जा संबंधी चिंताओं के साथ-साथ क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता से जुड़ी चिंताओं को रेखांकित किया.' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की कुल ऊर्जा जरूरत में ईरान 11 प्रतिशत की आपूर्ति करता है. भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रभावित होने के बावजूद ईरान से तेल के आयात में कमी की गयी है.

जी-20 अंतरराष्ट्रीय नेताओं का मंच है जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है. जी-20 का 14वां संस्करण यहां 28 से 29 जून तक आयोजित हो रहा है. पीएम मोदी ने आज इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की.

इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, अब G20 सम्मेलन के तीसरे सत्र में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget