एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: PM मोदी की देशवासियों से अपील- दूरदर्शन पर हर रविवार रात 9 बजे आएगा 'स्वराज'...इसे जरूर देखें

PM Modi Mann Ki Baat: 'मन की बात' (Mann Ki Baat )के 92वां एपिसोड के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि 'अमृत महोत्सव' के रंग केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी दिखाई दिए.

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता से 'मन की बात' की. यह इस कार्यक्रम का 92वां एपिसोड है. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें सूचना प्रसारण मंत्रालय के कार्यक्रम में जाने का अवसर मिला. वहां उन्होंने 'स्वराज दूरदर्शन' के सीरियल की स्क्रीनिंग रखी थी. यह आजादी के आंदोलन में हिस्सा लेने वाले अनसुने नायक-नायिकाओं के प्रयासों से देश की युवा पीढ़ी को परिचित करने की बेहतरीन पहल है. 

पीएम मोदी ने कहा कि दूरदर्शन पर हर रविवार रात 9 बजे, इसका प्रसारण होता है, जोकि 75 सप्ताह तक चलने वाला है. समय निकालकर इसे खुद भी देखें और अपने घर के बच्चों को भी दिखाएं, जिससे आजादी के जन्म के इन महानायकों के प्रति हमारे देश में एक नई जागरूकता पैदा होगी. 

अमृत महोत्सव के रंग में रंगा हर कोई - पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव के रंग के भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी दिखाई दिए. बोत्स्वाना में रहने वाले एक स्थानीय गीतकार ने भी भारत की आजादी के 75 साल मनाने के लिए देशभक्ति के 75 गीत गाए. खास बात यह है कि यह गीत हिंदी, पंजाबी, गुजराती, बांग्ला, तमिल और कई अन्य भाषाओं में गाए गए. वहीं, उन्होंने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' 2023 तक चलेगा. 

90 फीसदी से ज्यादा बच्चों में दूर हुआ कुपोषण 

पीएम मोदी ने बताया कि असम के बोंगाई गांव में एक दिलचस्प परियोजना चलाई जा रही है. इसका नाम प्रोजेक्ट संपूर्णा है. इस प्रोजेक्ट का मकसद कुपोषण के खिलाफ लड़ाई है. इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्र में स्वस्थ बच्चे की मां, किसी कुपोषित बच्चे की मां से हफ्ते में एक बार मिलती है. इस पहल के कारण एक साल में 90 फीसदी से अधिक बच्चों में कुपोषण दूर हुआ है. इसके साथ ही "कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक झारखंड में अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड के गिरिडीह में सांप-सीढ़ी का एक खेल तैयार किया गया है. खेल-खेल में बच्चे, अच्छी और खराब आदतों के बारे में सीखते हैं."

मोटे अनाज के प्रति बढ़ाएं जागरुकता - पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि देश में आज Millets यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ किया जा रहा है.  इससे जुड़ी रिसर्च और इनोवेशन पर फोकस करने के साथ ही FPOs को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि, उत्पादन बढ़ाया जा सके. उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि मोटे अनाज को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं और इसका फायदा उठाएं.

गांव-गांव तक पहुंची डिजिटल इंडिया की सुविधा

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अब गांव-गांव तक डिजिटल इंडिया की वजह से सुविधाएं पहुंच रही हैं. जोरसिंग गांव में इसी महीने, स्वतंत्रता दिवस के दिन से 4G internet की सेवाएं शुरू हो गई हैं. जैसे, पहले कभी गांव में बिजली पहुंचने पर लोग खुश होते थे अब नए भारत में वैसी ही खुशी, 4G पहुंचने पर होती है.

गावों से ऐसे कितने ही संदेश मिलते हैं, जो इंटरनेट की वजह से आए बदलावों को मुझसे साझा करते हैं. उन्होंने कहा कि इंटरनेट ने हमारे युवा साथियों की पढ़ाई और सीखने के तरीकों को ही बदल दिया है. 

बता दें, हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी (Akashvani) और दूरदर्शन के चैनलों पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होता है. प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है, जिससे देश के हर नागरिक तक उनकी बातें सरलता के साथ पहुंच सके. 

आने वाले त्योहारों को लेकर बोले पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अभी कुछ दिन बाद ही भगवान गणेश की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी है.  गणेश चतुर्थी, यानी गणपति बप्पा के आशीर्वाद का पर्व. इससे पहले ओणम का पर्व भी शुरू हो रहा है. विशेष रूप से केरला में ओणम शांति और समृद्धि की भावना के साथ मनाया जाएगा. वहीं, 30 अगस्त को हरतालिका तीज भी है. 

ओडिशा में 1 सितंबर को नुआखाई का पर्व भी मनाया जाएगा. नुआखाई का मतलब ही होता है, नया खाना, यानी, ये भी, दूसरे कई पर्वों की तरह ही, हमारी, कृषि परंपरा से जुड़ा त्योहार है. साथ ही उन्होंने कई त्योहारों का जिक्र किया और सभी को याद दिलाया कि कल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की जन्मजयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया जाएगा.   

ये भी पढ़ें : 

Noida Twin Towers: ट्विन टावर में ब्लास्ट को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार, जानें कितनी देर बंद रहेगा एक्सप्रेस-वे

WATCH: 'हेलो दीपक जी, स्मृति ईरानी बोल रही हूं', फिर भी अपने सांसद को नहीं पहचान सका लेखपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget