एक्सप्लोरर

PM modi in Solapur: 'रामलला के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही...', महाराष्ट्र में इमोशनल हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, खुशी की बात है कि आज कई परिवारों का गृह प्रवेश हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (19-01-2024) को महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे. यहां उन्होंने 2 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने सोलापुर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी. इस दौरान पीएम मोदी भावुक भी हो गए. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों और मजदूर साथियों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वह आज पूरा हो रहा है. आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है. मैं आज देखकर आया और मैंने सोचा काश. मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता.

टेंट में दर्शन करने की पीढ़ा खत्म होने जा रही- पीएम

सोलापुर में पीएम मोदी ने राम मंदिर के उद्घाटन का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, अपने आराध्य श्री राम के टेंट में दर्शन करने की दशकों पुरानी पीढ़ा अब खत्म होने जा रही है. पीएम मोदी ने कहा, ये समय हम सबके लिए भक्ति भाव का समय है. साथियों ये भी संयोग है की मेरे इस अनुष्ठान की शुरुआत नासिक से हुई. आज कई परिवारों का गृह प्रवेश हो रहा है. 22 जनवरी को ऐतिहासिक क्षण हैं. इस दिन सब लोग पूरे हिंदुस्तान में राम ज्योति जलाएं. इससे आप सभी की गरीबी दूर होगी. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम लला का दर्शन करने पहुंचें. 

पीएम मोदी ने कहा, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने नियमों में व्यस्त हूं और उसका मैं कठोरता से पालन भी करता हूं. ये भी संयोग है कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई. राम भक्ति से भरे इस वातावरण में आज महाराष्ट्र के एक लाख से ज्यादा परिवारों का गृह प्रवेश हो रहा है. महाराष्ट्र के ये एक लाख से अधिक परिवार भी 22 जनवरी को अपने पक्के घर में शाम को राम ज्योति प्रज्वलित करेंगे. 

आपका भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम भगवान राम के आदर्शों पर चल रहे हैं. आपका भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने कहा, जब ये योजना शुरू हुई थी, तब मैंने सोचा था कि मैं चाबी भी देने खुद आऊंगा. आप जानते हैं कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी के पूरा होने की गारंटी है. अब ये लाखों रूपये के घर आपकी संपत्ति है. मैं जनता हूं जिन जिन परिवारों को घर मिले हैं, उन्होंने इसके पहले कितने कष्ट झेले हैं. अब आपको वो दिन नहीं देखना पड़ेगा जो पहले देखने पड़े हैं.  

'हम गरीबों की मुश्किलें कम कर रहे'

उन्होंने कहा, 2014 में सरकार बनते ही मैंने कहा था, मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है. इसलिए हमने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिससे गरीबों की मुश्किलें कम हों और उनका जीवन आसान बने. पीएम ने कहा, हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी. गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था. उनके हक का पैसा बिचौलिये लूट जाते थे. पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
'कोविड वैक्सीन से लोगों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'कोविड वैक्सीन से लोगों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में कब आएगा आपका नंबर
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में आपका नंबर कब आएगा

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
Embed widget