एक्सप्लोरर

'भारत की मिसाइलें दफन करके रहेंगी...', आसिम मुनीर-शहबाज शरीफ को बिहार से पीएम मोदी का मैसेज

PM Modi Bihar visit: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गया में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पायी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सख्त मैसेज दे दिया. पीएम मोदी ने शुक्रवार (22 अगस्त) को बिहार के गया में संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हमला करके कोई भी आतंकवादी बच नहीं पाए. प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता. पीएम ने गया में कई परियाजनाओं का उद्घाटन भी किया. 

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ''जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश का ढाल बनाकर खड़ा रहा है. बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता. जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. आज दुनिया देख रही है, बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हो चुका है.''

पाकिस्तान की कोई मिसाइल हमें नहीं पहुंचा पाई नुकसान - प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई. ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है. भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा. आतंकवादी चाहे पाताल में ही क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी.''

जरूरतमंदों को घर दिलाना मेरा संकल्प - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरा एक बड़ा संकल्प है. जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए. बिहार में भी पक्के घर बनाए गए. गया में 2 लाख लोगों को पक्का घर दिया गया.''

प्रधानमंत्री ने किया 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी ने कहा, ''आज ही गया जी की पावन भूमि से एक ही दिन में 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. इनसे बिहार के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. इन परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget