एक्सप्लोरर

पुलवामा का बदला: राजस्थान के चुरू में पीएम मोदी का एलान- सौगंध खाता हूं, देश नहीं मिटने दूंगा

पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना ने घुसकर 250-300 आतंकियों को मार गिराया है. अब वायुसेना की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में हैं.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना ने घुसकर 250-300 आतंकियों को मार गिराया है. अब वायुसेना की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश सुरक्षित हाथों में हैं. राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 2014 के अपने नारे को दोहराया- मैं देश नही मिटने दूंगा.

पीएम मोदी ने कहा, ''सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा. मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा. मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा. सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा.'' उन्होंने  देशवासियों से कहा कि आपका सम्मान आपकी सेवा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.''

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए खुद से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश हैं और इसी भावना के साथ हम निरंतर देश के प्रत्येक जन की सेवा में लगे हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा, ''देश से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है. देश की सेवा करने वालों को, देश के निर्माण में लगे हर व्यक्ति को आपका ये प्रधानसेवक नमन करता है''

पीएम मोदी ने कहा कि शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों से OROP को लागू करने का वादा किया था. मुझे खुशी है कि राजस्थान के हजारों परिवार सहित देशभर के 20 लाख से अधिक सैनिक परिवारों को OROP का लाभ मिल चुका है.

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की लिस्ट उनकी सरकार ने भेजा ही नहीं. पीएम मोदी ने कहा, ''दो दिन पूर्व, देश के इतिहास में किसानों के लिए बनाई गई सबसे बड़ी योजना की शुभ शुरुआत हुई है. एक बटन दबाते ही देशभर के एक करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में 2 हज़ार रुपए की पहली किश्त पहुंच गई है और बाकियों को भेजने का काम जारी है. लेकिन दु:ख की बात ये है कि उसमें चुरु का, राजस्थान का एक भी किसान परिवार नहीं था. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की सरकार ने अभी तक केंद्र सरकार को लाभार्थी किसानों की सूची ही नहीं भेजी है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''जब हमने पीएम किसान योजना की घोषणा की थी तो लोग कहते थे कि ये नहीं हो पाएगा, ये नामुमकिन है. लेकिन नामुमकिन अब मुमकिन है, क्योंकि ये मोदी सरकार है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में 50 करोड़ गरीबों को हर वर्ष 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है. अब तक देश भर में 13 लाख लोगों को इसका लाभ मिल चुका है, लेकिन इसमें राजस्थान का एक बच्चा भी शामिल नहीं है.'' बता दें कि इस जनसभा को जैसे ही संबोधित करने मोदी मंच पर पहुंचे लोगों ने ''मोदी है तो मुमकिन है'' के नारे लगाने शुरू कर दिए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget