एक्सप्लोरर

Narendra Modi Foreign visit: 3 दिवसीय यूरोप दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, साल 2022 की पहली विदेश यात्रा

PM Narendra Modi Foreign visit: तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं. यह उनकी साल 2022 की पहली विदेश यात्रा है.

Prime Minister Narendra Modi Europe visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के तहत नई दिल्ली से जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं. ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई है. पीएमओ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट में बताया गया है कि 'पीएम नरेन्द्र मोदी बर्लिन के लिए उड़ान भर रहे हैं, जहां वह भारत-जर्मनी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई से तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर रहेंगे जिस दौरान सोमवार को वह जर्मनी की राजधानी बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ छठे भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (आईजीसी) में भाग लेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए मंगलवार को डेनमार्क जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यात्रा बुधवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में समाप्त होगी. जहां वह नवनिर्वाचित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे. बता दें कि विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से किए गए एक ट्वीट में इस यात्रा को "साझेदारी को गहरा करने, रणनीतिक अभिसरण का विस्तार करने और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने का अवसर" बताया गया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साल 2022 में यह पहली विदेश यात्रा है. अपनी तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान पीएम मोदी सबसे पहले जर्मनी के बर्लिन की यात्रा करेंगे, जिसके बाद कोपेनहेगन की यात्रा पर प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इस दौरान वह डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे. वहीं वापसी पहले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात के साथ ही वह भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण को और मजबूत करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः
Loudspeaker Row: सीएम उद्धव ठाकरे का राज ठाकरे पर बड़ा हमला, कहा - 'अस्तित्व बचाने के लिए हो रहा ड्रामा'

Patiala Violence: 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना, दर्ज हैं इतने मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget