एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के क्रिसमस सेलिब्रेशन में पहुंचे पीएम मोदी, X पर शेयर की तस्वीरें 

PM Modi Celebrated Christmas: समारोह में पहुंचते ही भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने फूलों का गुलदस्ता देकर पीएम का स्वागत किया. इसके बाद पीएम ने समारोह में बनाई गई झांकी में कैंडल भी जलाई.

PM Modi Celebrated Christmas: दिसंबर का महीना है और जल्द ही क्रिसमस का त्योहार आने वाला है. हर तरफ इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (19 दिसंबर, 2024) को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए. पीएम मोदी ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ. ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत भी की.”

समारोह में पहुंचते ही भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और उनकी पत्नी ने फूलों का गुलदस्ता देकर पीएम का स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी ने समारोह में बनाई गई झांकी में कैंडल भी जलाई. समारोह में क्रिसमस के गीत गाए गए और जॉर्ज कुरियन ने पीएम मोदी को भेंट दी. यहीं नहीं सेलिब्रेशन के दौरान पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात कर बातचीत भी की. 

क्रेंद्रीय मंत्री ने पीएम का किया धन्यवाद

क्रिसमस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने भी पीएम मोदी की ओर से शेयर की तस्वीरों को रिपोस्ट करते हुए उनका धन्यवाद किया. जॉर्ज कुरियन ने एक्स पर लिखा, “इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद.”

ईसाइयों के प्रमुख त्योहारों में से एक है क्रिसमस

हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा. ईसा मसीह के जन्म की याद में ये त्योहार ईसाइयों के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. दुनिया के कई हिस्सों में इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. इस दौरान दोस्त, मित्र और परिवार के लोग एक दूसरे से उपहार साझा करते हैं. सुंदर सजावट और टिमटिमाती रोशनियों के साथ क्रिसमस मनाया जाता है. 

यह भी पढ़ें- Complaint Against Rahul Gandhi: अगर BJP की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ हुआ केस, दोषी पाए जाने पर कितने साल की सजा का है प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget