एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने भीमराव अंबेडकर को 130वीं जयंती पर किया नमन, कहा- आपका संघर्ष हमेशा मिसाल बना रहेगा

'बाबासाहब' भीमराव आंबेडकर ने भारत की आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे. आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया.

नई दिल्ली: आज देशभर में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है. उन्होंने देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी. भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें नमन किया है. इसके अलावा पीएम मोदी ने पुथांडू, बोहाग बिहू पर्व और नव वर्ष की भी शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा."

https://twitter.com/narendramodi/status/1382142457408737284

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को नमन किया है. उन्होंने कहा, "बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूं. संविधान निर्माता के रूप मे उनका जो योगदान है उसका यह देश हमेशा ऋणी रहेगा. आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में उनकी महती भूमिका रही है. बाबासाहेब की प्रेरणा से उसी नींव पर हम नए भारत का निर्माण कर रहे हैं."

बता दें, भीमराव अंबेडकर का मानना था कि सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार भेदभाव ना हो. उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में भी हिस्सा लिया. एक दलित परिवार से आने वाले बीआर अंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं लेकिन कभी किसी कमजोर का साथ नहीं छोड़ा. यही वजह है कि वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उन्हें आज भी उतने ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है. 

अंबेडकर के जन्मदिवस पर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज केंद्रीय कार्यालयों में अवकाश है. केंद्र सरकार ने ऐलान किया था कि बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिन पर 14 अप्रैल को सभी सेंट्रल ऑफिस में छुट्टी रहेगी. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक आदेश में इस फैसले की जानकारी दी गई. इसके साथ ही, फैसले में कहा गया कि 14 अप्रैल को केंद्रीय सरकारी दफ्तरों के साथ ही देशभर में औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें-
अंबेडकर जयंती पर 'दलित दिवाली' मनाएगी सपा, अखिलेश ने बीजेपी पर बोला हमला

DU merge with Ambedkar: क्या अंबेडकर विश्वविद्यालय के साथ मर्ज होगा डीयू का कॉलेज ऑफ आर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget