एक्सप्लोरर

PM Modi in Assam: 'इतिहास भुलाकर विकसित नहीं हुआ कोई देश, संकट में अटल रहने के साक्षी हैं हमारे धार्मिक स्थल,' असम में बोले PM मोदी

PM Narendra Modi in Assam Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को हजारों करोड़ रुपये की सौगात दी है. इसमें नई सड़क से लेकर स्टेडियम का अपग्रेडेशन शामिल है.

Key Events
PM Narendra Modi Assam Tour Inaugurate 11600 Crores Worth Projects Himanta Biswa Sarma PM Modi in Assam: 'इतिहास भुलाकर विकसित नहीं हुआ कोई देश, संकट में अटल रहने के साक्षी हैं हमारे धार्मिक स्थल,' असम में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Source : PTI

Background

PM Narendra Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (4 फरवरी) को असम के दौरे पर पहुंचे हैं. पीएम मोदी असम में लगभग 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. पीएम मोदी ने खानपारा में पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में लोगों को संबोधित किया. यहां पर उन्होंने राज्य और केंद्र के लिए कई परियोजनाओं का अनावरण किया है. पीएम के असम दौरे को लेकर राज्य में अच्छी खासी तैयारी की गई. 

पीएम मोदी के हाथों जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है. उसमें कामाख्या मंदिर गलियारा (498 करोड़ रुपये), गुवाहाटी में नए एयरपोर्ट के टर्मिनल से छह लेन की सड़क (358 करोड़ रुपये), नेहरू स्टेडियम का फीफा मानकों के अनुरूप अपग्रेडेशन (831 करोड़ रुपये) और चंद्रपुर में एक नया स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स (300 करोड़ रुपये) शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘असोम माला’ सड़कों के दूसरे चरण की भी शुरुआत की है. 

इस चरण में 43 नई सड़कें और 38 कंक्रीट के पुल शामिल हैं. इसके जरिए कुल मिलाकर 3444 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. पीएम मोदी ने 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एकीकृत नई इमारत की आधारशिला भी रखी है. इसके अलावा, पीएम मोदी ने  प्रस्तावित करीमगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की भी आधारशिला रखी. इसकी लागत 578 करोड़ रुपये है. 

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में 297 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यूनिटी मॉल की भी आधारशिला रखी है. 1,451 करोड़ रुपये की लागत से विकसित बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर तक नवनिर्मित चार-लेन सड़क और 592 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डोलाबारी से जमुगुरी तक एक और चार-लेन सड़क का उद्घाटन किया गया है. पीएम मोदी रविवार दोपहर तक दिल्ली वापस लौट जाएंगे. वह शनिवार को ओडिशा से होते हुए यहां पहुंचे हैं. वहीं, इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. 

13:27 PM (IST)  •  04 Feb 2024

योजनाओं से वंचित रहने वालों तक पहुंची मोदी की गाड़ी: पीएम मोदी

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी. मैंने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मूल सुविधाएं देने की गारंटी दी है. आज इनमें से अधिकतर गारंटियां पूरी हो रही हैं. उन्होंने कहा कि हमने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी देखा है कि जो भी सरकारी योजनाओं से वंचित थे, उन तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची है. पूरे देश में करीब 20 करोड़ लोग सीधे तौर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए हैं. 

13:27 PM (IST)  •  04 Feb 2024

जीवन आसान बनाना हमारा लक्ष्य: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार हर लाभार्थी तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा लक्ष्य हर नागरिक का जीवन आसान बनाने का है. उन्होंने कहा कि यही फोकस 3 दिन पहले आए बजट में भी दिखता है. बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है. 

उन्होंने कहा कि छोटे लक्ष्य रखकर कोई भी देश, कोई भी राज्य तेज विकास नहीं कर सकता. पहले की सरकारें न बड़े लक्ष्य तय करती थी और न ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करती थी. हमने पहले की सरकारों की इस सोच को भी बदल दिया है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget