एक्सप्लोरर

जोधपुर में पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- हमको हिदुत्व आता है या नहीं यह पूछने वाले खुद ही घिरे हुए हैं

जोधपुर में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के हिन्दुत्व पर दिए गए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमको हिदुत्व आता है या नहीं यह पूछने वाले खुद ही घिरे हुए हैं.

राजस्थान: जोधपुर में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के हिन्दुत्व पर दिए गए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमको हिदुत्व आता है या नहीं यह पूछने वाले खुद ही घिरे हुए हैं. पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,'' नामदार महोदय आजकल हिंदुत्व का चोला पहनकर घूमते हैं. ज़रा बताएं कि जब आपकी मां रिमोट से सरकार चला रही थीं तो सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर क्यों कहा कि राम तो काल्पनिक पात्र हैं. ये हमसे पूछते हैं कि हमको हिंदुत्व आता है या नहीं.''

पीएम मोदी ने आगे कहा,'' हिंदुत्व एक विपुल विरासत है. हिंदुत्व और हिन्दू ज्ञान इतना विराट और गहन है कि ऋषियों ने भी कभी दावा किया कि उनको हिंदुत्व का पूरा ज्ञान है. मैं तो एक छोटा कामदार हूं. नामदार दावा कर सकते हैं की उनको हिंदुत्व का ज्ञान है. उनका ज्ञान उनको मुबारक. आपको भी मुबारक क्योंकि आपका इसी बहाने कुछ मनोरंजन होता रहता है.''

पीएम मोदी ने कहा,''कुछ दिन पहले उनके एक नेता ने सनातन धर्म पर ही सवाल उठा दिया. हिदुत्व की एक परिभाषा यह भी है कि जो हरि का भजे सो हरि को हो. वो मोदी की जात पूछ रहे हैं. जाने कौन से हिंदुत्व सीख कर आए हैं? यहां चुनाव राजस्थान के विकास पर हो रहा है. मोदी की जात नहीं. एक परिवार ने चार पीढी तक राज किया है. इस परिवार को हज़ार साल तक इन सवालों के जवाब देना ही होंगे. यह बच नहीं सकते.'' उन्होंने कहा,''हिंदुत्व के ज्ञानी से पूछना चाहता हूं कि जब पटेल ने सोमनाथ उद्धार का संकल्प किया था तब भारत के पहले प्रधानमंत्री और नामदार जी के परिवार के सदस्य नेहरू जी का रुख क्या था यह सबको मालूम है.''

पीएम मोदी ने आगे कहा,'' राहुल में झूठ बोलने की ताकत इतनी है कि राजस्थान में कई नेताओं को मुख्यमंत्री बताते घूम रहे हैं. उनको पता है मुख्यमंत्री बनाने की नौबत ही नहीं आएगी इसलिए झूठ बोलते घूम रहे हैं.'' उन्होंने आगे कहा,'' मारवाड़ और जोधपुर की धरती में शौर्य है तो बोली में मिठास भी है. यहां की बोली के कारण कोई नाराज़ हो ही नहीं सकता. मेहमाननवाज़ी और मनुहार सीखनी हो तो जोधपुर से ही सीखनी चाहिए. यहां बिच्छू को भी बिच्छू जी कहा जाता है''

पीएम मोदी ने कहा,''जोधपुर और मारवाड़ बीजेपी का अजेय किला है. यह किला आपके कारण है. हमारे विरोधी यहां आते हैं तो खूब कीचड़ उछलते हैं. वह भूल जाते हैं कि जितना कीचड़ उछालेंगे उतना कम खिलेगा.'' उन्होंने आगे कहा,''कांग्रेस झूठ की यूनिवर्सिटी है. कांग्रेस के लोग झूठ बोलने में पीएचडी करते हैं. कांग्रेस के लोग अगर यह सोचते हैं कि झूठ के भरोसे राजस्थान को जीत लेंगे तो धोखे में हैं.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता विकास के नाम पर जातियों के समीकरण बैठाने पर जोर लगाते हैं. कांग्रेस अगर सोचती है कि 5 साल के लिए राजस्थान को गिरवी रख देंगे तो यह उनकी भूल है. कांग्रेसी कहते हैं कि कुछ करने की ज़रूरत ही नहीं क्योंकि राजस्थान की जनता 5 साल में सरकार बदल देती है और किसी को लगातार दूसरा मौका नहीं देती. वह भूल जाते हैं कि इसी धरती ने भैरोंसिंह शेखावत को इसी धरती ने लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनाया.''

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर आगे निशाना साधते हुए कहा कि वह आजकल किसानों के नाम पर झूठ फैला रहे हैं. गुलाब का फूल लगाने वालों को बगीचे का ज्ञान रहा होगा लेकिन खेती का ज्ञान नहीं था. सरदार पटेल अगर देश के प्रधानमंत्री बनते तो आज देश के किसान की यह दुर्दशा नहीं होती. चार पीढी तक राज कटने वालों को किसानी का ज्ञान ही नहीं था इसलिए यह दुर्दशा हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget