एक्सप्लोरर

वाजपेयी की प्रार्थना सभा में बोले पीएम मोदी- ‘सिर्फ नाम से ही नहीं वह व्यवहार से भी अटल थे’

मोदी ने कहा कि पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे विश्व को ये संदेश दिया था कि भारत अटल है, वो वैश्विक दबाव के आगे झुकेगा नहीं, वो सिर्फ नाम से ही नहीं व्यवहार से भी अटल थे.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित सर्वदलीय प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ नाम से ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार से भी अटल थे. वाजपेयी को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके व्यवहार में भी अटल भाव नजर आता है.

अन्त तक अटल जी देश के लिए जिए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’जीवन कितना लंबा हो यह हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन जीवन कैसा हो ये हमारे हाथ में है. और अटल जी ने जी करके दिखाया कि जीवन कैसा हो, क्यों हो, किसके लिए हो और कैसे हो.’’ उन्होंने कहा, ‘’किशोर अवस्था से लेकर जीवन के अन्त तक अटल जी देश के लिए, देशवासियों के लिए और सामान्य लोगों के अरमानों के लिए जिए.’’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’वो अटल जी ही थे जो अपने प्रयासों से आतंकवाद के मुद्दे पर पूरे विश्व को भारत के साथ लाने में सफल हुए थे. बिना कटुता के राज्यों के बीच विभाजन कैसे होता है ये अटल बिहारी वाजपेयी ने कर दिखाया.  उन्होंने सभी दलों को साथ लेकर चलने में सफलता हासिल की. वो आतंकवाद के मुद्दे पर सभी देशों को भारत के साथ लाए.’’

अटल ने पूरे विश्व को संदेश दिया था कि भारत अटल है- पीएम मोदी

मोदी ने कहा, ‘’पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे विश्व को ये संदेश दिया था कि भारत अटल है, वो वैश्विक दबाव के आगे झुकेगा नहीं, वो सिर्फ नाम से ही नहीं व्यवहार से भी अटल थे.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’अटल बिहारी वाजपेयी इतने लंबे समय तक विपक्ष में रहे और फिर भी उन्होंने विचारों की धार को नहीं खोया. ये बहुत बड़ी बात है. जनसामान्य के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना जीवन खपा दिया. किशोरावस्था से लेकर जब तक उनके शरीर ने साथ दिया वो देश के लिए जिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’दस साल तक जो महापुरुष किसी राजनीतिक मंच पर नजर नहीं आए उस व्यक्ति की विदाई को जिस प्रकार देश ने सम्मान दिया शायद ही कोई ऐसी घटना की कल्पना कर सकता है.’’

बता दें कि इसी महीने की 16 तारीख को भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में पांच बजकर पांच मिनट पर निधन हो गया था. अगने दिन यानी 17 अगस्त को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया था.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

सिद्धू विवाद: कांग्रेस ने पूछा- अगर पाकिस्तान जाना देशद्रोह है तो फिर क्या प्रधानमंत्री देशद्रोही हैं?

पीएम मोदी के शिष्टाचार की चिट्ठी को पाक ने बताया बातचीत की पेशकश, कहा- 'कश्मीर एक सच है' Paytm से लेकर नेट बैंकिंग तक, इस तरह आप भी दे सकते हैं केरल में फंसे लोगों के लिए डोनेशन, जानें पूरा Process गौतम गंभीर के जल्द बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget