एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'अयोध्‍या में जल्‍द बनकर तैयार होगा राम मंद‍िर', तुलसी पीठ में बोले पीएम मोदी, जगद्गुरु को सराहा

Chitrakoot Tulsi Peeth: PM मोदी ने शुक्रवार (26 अक्‍टूबर) को चित्रकूट में तुलसी पीठ में जगद्गुरू रामभद्राचार्य की पुस्तकों का विमोचन क‍िया. ये सभी ग्रंथ भारत की महान ज्ञान परंपरा को और समृद्ध करेंगे.

PM Modi Chitrakoot Tulsi Peeth Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (27 अक्‍टूबर) को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा. उन्होंने इसके निर्माण में हिंदू आध्यात्मिक धर्मगुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य के योगदान की सराहना की. इससे पहले मध्य प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने सतना जिले के चित्रकूट में प्रसिद्ध रघुबीर मंदिर में पूजा-अर्चना की.

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तुलसी पीठ में एक सार्वजनिक समारोह में बोलते हुए मोदी ने देश में संस्कृत भाषा को मजबूत करने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "संस्कृत न केवल परंपराओं की भाषा है, बल्कि यह हमारी प्रगति और पहचान की भी भाषा है."

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आध‍िकार‍िक व‍िज्ञप्ति के मुताब‍िक पीएम मोदी ने कहा कि पूरे दिन मुझे अलग-अलग मंदिरों में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिला और संतों का आशीर्वाद भी मिला. खासकर जगद्गुरू रामभद्राचार्य का जो स्नेह मुझे मिलता है, वो अभीभूत कर देता है.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जगद्गुरू की पुस्तकों का विमोचन भी क‍िया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अष्टाध्यायी भारत के भाषा विज्ञान का, भारत की बौद्धिकता का और हमारी शोध संस्कृति का हजारों साल पुराना ग्रंथ है. कैसे एक-एक सूत्र में व्यापक व्याकरण को समेटा जा सकता है, कैसे भाषा को 'संस्कृत विज्ञान' में बदला जा सकता है. महर्षि पाणिनी की ये हजारों वर्ष पुरानी रचना इसका प्रमाण है. 

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा दिए गए आमंत्रण का उल्लेख करते हुए कहा, "जिस राम मंदिर के लिए आपने ( जगद्गुरु रामभद्राचार्य ) अदालत के अंदर और बाहर इतना योगदान दिया है, वह भी तैयार होने जा रहा है." 

'नई भाषाओं ने पुरानी की जगह ली, संस्‍कृत प्रदूष‍ित नहीं हुई' 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में इन हजारों सालों में कितनी ही भाषाएं आईं और चली गईं. नई भाषाओं ने पुरानी भाषाओं की जगह ले ली, लेकिन हमारी संस्कृत आज भी अटल है.प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि केवल 14 माहेश्वर सूत्रों पर टिकी ये भाषा हजारों वर्षों से शस्त्र और शास्त्र, दोनों ही विधाओं की जननी रही है. संस्कृत भाषा में ही ऋषियों के ओर से वेद की ऋचाएं प्रकट हुई हैं.

मनीषियों ने आयुर्वेद का सार लिखा
उन्होंने कहा कि इसी भाषा में पतंजलि की तरफ से योग का विज्ञान प्रकट हुआ है. इसी भाषा में धन्वंतरि और चरक जैसे मनीषियों ने आयुर्वेद का सार लिखा है. इसी भाषा में कृषि पाराशर जैसे ग्रन्थों ने कृषि को श्रम के साथ-साथ शोध से जोड़ने का काम किया. 

संस्‍कृत भाषा में हमें भरतमुनि की ओर से नाट्यशास्त्र और संगीतशास्त्र का उपहार मिला है. इस भाषा में कालिदास जैसे विद्वानों ने साहित्य के सामर्थ्य से विश्व को हैरान किया है और इसी भाषा में अंतरिक्ष विज्ञान, धनुर्वेद और युद्ध-कला के ग्रंथ भी लिखे गए हैं. 

'चित्रकूट विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा'
उन्होंने उस गुलामी की मानसिकता की ओर इशारा करते हुए कहा कि मातृभाषा को जानना विदेशों में सराहनीय माना जाता है, लेकिन यही बात भारत में मान्य नहीं है. प्रधानमंत्री ने यह भी विश्वास जताया कि चित्रकूट विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा.

उन्होंने कहा कि तुलसी पीठ, चित्रकूट में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान है, जिसकी स्थापना 1987 में जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा की गई थी और यह हिंदू धार्मिक साहित्य के अग्रणी प्रकाशकों में से एक है.

यह भी पढ़ें: PM Rozgar Mela: दिवाली से पहले पीएम मोदी 51,000 लोगों को देंगे बड़ा तोहफा, सौंपेगे सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget