एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी दूसरे चरण में लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, भरोसा बढ़ाने के लिए मंत्रियों-मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा टीका

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगवाेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे. वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा जगाने के लिए प्रधानमंत्री और बाकी नेता वैक्सीन लगवाएंगे. बता दें कि टीकाकरण की शुरुआत वाले दिन खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वैक्सीन के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीका लगवाएंगे.

इसके साथ ही जानकारी है कि देश के अन्य बड़े चेहरे भी जैसे गृहमंत्री अमित शाह, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य भी टीका लगवाएंगे. 50 साल से ऊपर से सभी सांसदों और विधायकों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. दूसरे चरण में सुरक्षा बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा. फिलहाल यह साफ नहीं है कि देश में दूसरा चरण कब से शुरू होगा.

देश में फिलहाल कोरोना टीकाकरण का पहला चरण चल रहा है. इस चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा है. पहला चरण जोर शोर से लॉन्च होने के बाद भी आम लोगों में वैक्सीन को लेकर डर का माहौल है. इसी डर को दूर करने और लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा बढ़ाने के लिए अब प्रधानमंत्री समेत अन्य लोग वैक्सीन लगवाएंगे.

वैक्सीन को लेकर विपक्ष के निशाने पर थे पीएम बता दें कि कोरोना वैक्सीन ना लगवाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के निशाने पर थे. कांग्रेस, बीएसपी, आरजेडी समेत तमाम दलों ने पीएम मोदी के टीका ना लगवाने को मुद्दा बनाया था. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तो वैक्सीन की मंजूरी प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिए थे. यूपी के सहारनपुर से बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी कैबिनेट कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अपने ऊपर कराए। आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने कहा था कि पहले PM मोदी लगवाएं कोरोना का टीका, फिर हम लगवाएंगे.

पीएम ने नेताओं से कहा था- लाइन तोड़कर ना लगवाएं वैक्सीन कोरोना वैक्सीन ड्राइव लॉन्च करने से पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने नेताओं को सख्त नसीहत दी थी. उन्होंने कहा था कि आप लोग लाइन तोड़कर वैक्सीन ना लगवाएं. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सबसे पहले वैक्सीन नहीं दी जाएगी उनका जब नंबर आएगा तो उन्हें वैक्सीन दी जाएगी. लिहाजा वो अपने रसूख का इस्तेमाल करके लाइन तोड़ने की कोशिश न करें.

यह भी पढ़ें 'तांडव' को लेकर शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा- पार्टी अब हास्य-व्यंग्य का विषय बन गई है अब रेस्टोरेंट को बताना होगा मीट हलाल है या झटका, साउथ दिल्ली MCD ने लिया अहम फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
सौरभ दास, आशुतोष राणा को न्यायिक हिरासत, अजिंक्य शिंदे गिरफ्तारी के बाद कैसे हुए रिहा?
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget