एक्सप्लोरर

Rojgar Mela: पीएम मोदी 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, 45 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला

Rojgar Mela 2023: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, सोमवार को रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. पीएम इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे.

PM Modi In Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 लाख कर्मियों की भर्ती के लिये अभियान 'रोजगार मेला' के तहत सोमवार (28 अगस्त) को 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार (27 अगस्त) को एक बयान में यह जानकारी दी. 

इस रोजगार मेले में केंद्रीय गृह मंत्रालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती कर रहा है. 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत चुने गए

देशभर से चुने गए नए कर्मी केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) और नॉन-जनरल ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न पदों पर शामिल होंगे. 

आतंकवाद का मुकाबला करने में मिलेगी मदद

पीएमओ ने कहा कि सीएपीएफ के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने से इन बलों को आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला करने, उग्रवाद, वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने में सहायता करने जैसी अपनी बहुआयामी भूमिका को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी. 

पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उसने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को उनके सशक्तीकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा. 

पीएमओ और क्या कुछ कहा?

पीएमओ के मुताबिक, नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा. कर्मयोगी प्रारम्‍भ मॉडयूल विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त कर्मियों के लिए ऑनलाइन आरम्भिक पाठ्यक्रम है. इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार-संहिता, कार्यस्‍थल पर नैतिकता, सत्‍यनिष्‍ठा और मानव संसाधन नीतियां शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-

Jammu Kashmir: 'सत्ता में आए तो बेरोजगारी से निपटने के लिए...', जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर क्या कुछ बोले गुलाम नबी आजाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget