एक्सप्लोरर

कोरोना संकट और चीन से विवाद के बीच आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं बड़ा एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं और माना जा रहा है कि वो कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे. अभी तक इस बात के संकेत नहीं मिले हैं कि अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी किस बात पर सबसे ज्यादा जोर देंगे, लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना संकट से जुड़े मुद्दों पर ही वो अपनी बात रखेंगे. इसके अलावा ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मौजूदा चीन-भारत तनाव के ऊपर प्रधानमंत्री कुछ कह सकते हैं.

पीएमओ इंडिया के ट्विटर हैंडल से इस जानकारी को देने वाला ट्वीट किया गया जिसमें सूचना दी गई कि आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संदेश देंगे.

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले एक अहम कदम भारत सरकार ने लिया है और कल 59 चीनी एप्स को प्रतिबंधित कर दिया है. इसमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर जैसी बड़ी-बड़ी चाइनीज एप शामिल हैं. इन्हें आईटी एक्ट 2000 के तहत बैन किया गया है.

भारत और चीन के बीच कमांडर लेवल की वार्ता

इसके अलावा आज भारत और चीन के बीच कमांडर लेवल की तीसरे दौर की वार्ता भी है. सुबह 10.30 बजे से ये मीटिंग शुरू होगी और इसमें दोनों देश एलएसी पर तनाव कम करने को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं. इसके अलावा ये भी खबर आई है कि हिंद महासागर में भारत ने सर्विलांस बढ़ा दिया है. माना जा रहा है कि इससे एक तरह से चीन को संदेश दिया जा रहा है कि भारत अपनी सरहद पर पूरी तरह सतर्क है.

कोरोना संकटकाल में कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं पीएम

बता दें कि कोरोना संकटकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं. इसके तहत सबसे पहले 19 मार्च को उन्होंने 22 मार्च के लिए जनता कर्फ्यू का एलान किया था और इसके बाद 24 मार्च को देश में लॉकडाउन  लगाने की घोषणा की थी. सबसे पहले लॉकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लगाया गया था.

अभी बीते रविवार यानी 28 जून को ही पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को संबोधित किया था और इसके ठीक एक दिन बाद वो फिर से राष्ट्र के नाम संबोधन देने जा रहे हैं. साफ तौर पर देश के लिए किसी बड़े एलान की उम्मीद इस संबोधन से की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

बड़ी ख़बर: TikTok, UC Browser समेत 59 चीनी एप्स पर हुई डिजिटल स्ट्राइक, भारत ने लगाया बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
गृहमंत्री अमित शाह की अहम पहल! MP-गुजरात समेत चार राज्यों के बीच सुलझाया जल विवाद; कराया समझौता
गृहमंत्री अमित शाह की अहम पहल! MP-गुजरात समेत 4 राज्यों के बीच सुलझाया जल विवाद; कराया समझौता

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget