एक्सप्लोरर

PM Modi Nagpur Visit: 'पीएम मोदी ने संघ से जो सीखा, उसी ने बनाई राष्ट्रीय विचारधारा वाली सरकार', किसने कही ये बात

PM Modi: पीएम मोदी ने नागपुर में RSS मुख्यालय जाकर डॉ. हेडगेवार और गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने माधव नेत्र अस्पताल का भूमि पूजन किया जो आंखों के इलाज के क्षेत्र में अहम माना जा रहा है.

PM Modi Nagpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (29 मार्च) को महाराष्ट्र के नागपुर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर दिल्ली आरएसएस कार्यकारिणी के सदस्य राजीव तुली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये एक स्वयंसेवक और पूर्व प्रचारक के रूप में उनकी संघ के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर में बनने वाले माधव आंखों का हॉस्पिटल और रिसर्च इंस्टिट्यूट का भूमि पूजन और शिलान्यास किया. ये इंस्टिट्यूट आंखों के इलाज के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे देशभर के मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक तकनीकों का फायदा मिलेगा. प्रधानमंत्री ने इसे आंखों की सेहत के लिए बड़ा कदम बताया जो दृष्टिहीनता को रोकने और इलाज में मदद करेगा.

मोदी का काम देश और संस्कृति के हित में-राजीव तुली

राजीव तुली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संघ से जो आदर्श सीखे हैं और अपने राजनीतिक अनुभव के साथ उनका इस्तेमाल किया है उसी का परिणाम है कि देश में तीसरी बार राष्ट्रीय विचारधारा वाली सरकार बनी है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी का काम देश, धर्म और संस्कृति के पक्ष में रहा है और जनता उनकी नीतियों को पसंद कर रही है इसलिए उन्हें बार-बार जनसमर्थन मिल रहा है.

पीएम मोदी ने किया नागपुर के स्मृति मंदिर का दौरा

पीएम मोदी ने नागपुर में स्मृति मंदिर का भी दौरा किया. ये जगह भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद के मूल्यों को समर्पित है. स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी ने अपने नोट में लिखा कि ये जगह राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है और भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत बनाता है. उनके इस दौरे को राजनीतिक और वैचारिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget