एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: लौटेगा भारत का गौरव! देश से चुराई गईं 100 से ज्यादा प्राचीन वस्तुएं वापस करेगा अमेरिका

Antiquities India: भारत सरकार ने कहा है कि सदियों से असंख्य अमूल्य कलाकृतियां, जिनमें से कुछ का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, वो चोरी हो गईं और विदेशों में तस्करी करके ले जाई गईं.

PM Narendra Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजकीय यात्रा के दौरान घोषणा की कि भारत से चुराई गई 100 से भी ज्यादा प्राचीन वस्तुएं अमेरिका लौटाएगा. उन्होंने रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए अमेरिका के इस फैसले पर खुशी जाहिर की. 

पीएम मोदी ने अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान शुक्रवार (23 जून) को रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों से बातचीत की. उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि अमेरिका की सरकार ने भारत के 100 से ज्यादा पुरावशेषों (Antiquities) को वापस करने का फैसला किया है, जो हमसे चुराए गए थे. ये पुरावशेष अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच गए थे. मैं इसके लिए अमेरिकी सरकार का आभार व्यक्त करता हूं."

प्राचीनकालीन वस्तुओं को लेकर और क्या बोले पीएम मोदी? 

प्रधानमंत्री ने कहा, ''भारतीय मूल की ये प्राचीनकालीन वस्तुएं सही या गलत तरीकों से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच गई थीं, लेकिन अमेरिका का इन्हें भारत को लौटाने का फैसला दोनों देशों के बीच भावनात्मक संबंध को दर्शाता है.''

प्रचीनकालीन वस्तुओं को भारत लाने का प्रयास 

भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तहत प्रचीनकालीन वस्तुओं को वापस लाए जाने की कोशिशें की जा रही हैं. भारत सरकार दुनियाभर से प्रचीनकालीन कलाकृतियों को वापस ला रही है.

भारत सरकार ने क्या कहा?

भारत सरकार की तरफ से कहा गया, "सदियों से, असंख्य अमूल्य कलाकृतियां, जिनमें से कुछ का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, वो चोरी हो गईं और विदेशों में तस्करी करके ले जाई गईं. सरकार भारतीय कलाकृतियों और सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने के लिए साकारात्मक प्रयास कर रही है."

प्रधानमंत्री मोदी ने कई विदेशी दौरों पर वैश्विक नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा की, जिसकी बदौलत अब तक 251 प्रचीन मूर्तियों को विदेशों से वापस स्वदेश लाया गया है. इसमें से 238 को 2014 से वापस लाया गया है. इससे पहले अमेरिकी ने 2022 में 307 प्रचीनकालीन वस्तुओं को भारत को लौटाया था. ये प्रचीनकालीन वस्तुएं तस्करी करके चुराई गई थीं, जिनकी कीमत लगभग 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी.

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर सर्वदलीय बैठक शुरू, जानें गृह मंत्री अमित शाह समेत कौन नेता हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget