एक्सप्लोरर

'पहलगाम हमले पर तेजाब छिड़कने वाला पाप', प्रणिति शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया 'तमाशा' तो PM मोदी ने दिया ये जवाब

PM Modi on Congress MP Praniti Shinde: पीएम मोदी ने प्रणिति शिंदे द्वारा ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को ‘तमाशा’ बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने इसे पहलगाम घटना पर तेजाब छिड़कने जैसा बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे द्वारा ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को “तमाशा” बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस टिप्पणी को न सिर्फ असंवेदनशील बताया, बल्कि इसे आतंकियों के हाथों मारे गए 26 लोगों के जख्मों पर "तेजाब डालने जैसा" बताया.

क्या कहा पीएम मोदी ने?
सदन में पीएम मोदी ने शिंदे के बयान का जिक्र करते हुए कहा, 'कांग्रेस की एक बिल्कुल नई सदस्य... उनको तो क्या ही कहें, उन्हें क्षमा करना चाहिए लेकिन कांग्रेस के उनके जो आका लिखकर देते हैं और उनसे बुलवाते हैं, खुद में हिम्मत नहीं है. उन्होंने ऑपरेशन को कहा कि यह तो तमाशा था. यह आतंकवादियों ने जिन 26 लोगों को मौत के घाट उतारा था, उस भयंकर क्रूर घटना पर यह तेजाब छिड़कने वाला पाप है. तमाशा कहते हो, आपकी असहमति हो सकती है, ये कांग्रेस के नेता बुलवाते हैं.

'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'उन्हें (प्रणिति शिंदे को) 'ऑपरेशन सिन्दूर' को तमाशा कहने के लिए मजबूर किया गया. यह उन 26 लोगों के घावों पर तेजाब डालने जैसा है जो आतंकियों के हमले में मारे गए." उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें सुरक्षाबलों का मनोबल गिराती हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे का राजनीतिकरण करती हैं.'

शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया था तमाशा
गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को लेकर संसद में हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रणिति शिंदे ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए था. उन्होंने कहा था, “ऑपरेशन सिन्दूर सरकार का मीडिया में तमाशा भर था. कोई नहीं बता रहा कि इस ऑपरेशन में क्या हासिल हुआ. कितने आतंकियों को पकड़ा गया? कितने फाइटर जेट खोए गए? इसकी जिम्मेदारी किसकी है? यह सरकार को जवाब देना चाहिए.”

पीएम मोदी बोले-कांग्रेस का नहीं मिला साथ
 पीएम मोदी ने सदन में कहा, यूएन के 193 में सिर्फ तीन देशों ने पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था. क्वॉड, ब्रिक्स, कोई भी देश हो, दुनियाभर से भारत को समर्थन मिला. विदेश नीति पर स्पष्टता से कह रहा हूं, दुनिया का समर्थन तो मिला, लेकिन दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
'नई टीम PM मोदी के मार्गदर्शन में..', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का रिएक्शन
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget