एक्सप्लोरर

पीएम मोदी 19 जनवरी को जाएंगे हैदराबाद, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, ये है रूट

Hyderabad News:  प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए स्थानीय बीजेपी नेताओं ने कमर कस ली है.

PM Modi Hyderabad Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 जनवरी को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का दौरा करने वाले हैं. वह यहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं. यह ट्रेन हैदराबाद से विजयवाड़ा के बीच चलेगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री तेलंगाना में 2,400 करोड़ रुपये की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए स्थानीय बीजेपी नेताओं ने कमर कस ली है. सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. पीएम मोदी के दौरे की पूरी जिम्मेदारी तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद बंदी संजय कुमार के कंधों पर है. 

रेलवे परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

बीजेपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, प्रधानमंत्री लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखेंगे और काजीपेट में आवधिक ओवरहॉलिंग (POH) कार्यशाला के निर्माण कार्यों का दूरस्थ रूप से शुभारंभ करेंगे. तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का दौरा किया और दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की. उनके साथ पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण भी साथ में मौजूद रहेंगे. 

सिकंदराबाद-महबूबनगर रेल लाइन होगी डबल

रेलवे सूत्रों ने कहा कि अन्य उद्घाटन भी पीएम मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा होने की संभावना है और उनमें सिकंदराबाद और महबूबनगर के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित दूसरी रेलवे लाइन शामिल होगी. इस कार्य को करने में 1,231 करोड़ रुपये की लागत से भी शुरू किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री काजीपेट वैगन वर्कशॉप की आधारशिला रख सकते हैं. 

तेलंगाना फतह पर बीजेपी की नजर

आने वाले समय में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के चलते पीएम के दौरे से बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं. तेलंगाना फतह के लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी है. हैदराबाद में प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सत्तारूढ़ बीआरएस और बीजेपी के बीच बयानबाजी देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें-ओवैसी ने की PM मोदी के फायदे की बात, बोले- 2024 में विपक्ष के किसी चेहरे के खिलाफ खड़े हुए तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget