एक्सप्लोरर

ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों को पीएम मोदी आज करेंगे सम्मानित, नए मंच की होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए ‘पारदर्शी कराधान- ईमानदार का सम्मान’ मंच की शुरूआत करेंगे. सरकार ने कहा कि इससे केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के हाल के सालों में प्रत्यक्ष कर के सुधार में विकास होगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों के लिए 'ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन-ऑनरिंग द ऑनेस्ट' नामक एक मंच का शुरुआत करेंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी लांच के समय मौजूद रहेंगे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस विशेष प्लेटफार्म को लांच किया जाएगा. समारोह में कई चैबर्स ऑफ कमर्स, व्यापार संगठन, चार्टर्ड अकाउंट संगठन, आयकर विभाग के अधिकारी के अलावा कई नामी करदाता भी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे. सरकार ने कहा कि इससे केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के हाल के सालों में प्रत्यक्ष कर के सुधार में विकास होगा.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री 13 अगस्त को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए ‘पारदर्शी कराधान - ईमानदार का सम्मान’ मंच की शुरूआत करेंगे.’’ हालांकि बयान में सुधारों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन मंच की शुरूआत के साथ पिछले छह साल में डायरेक्ट टैक्स के मोर्चे पर जो सुधार किए गए हैं, उसे और आगे ले जाने की उम्मीद है.

कंपनी टैक्स की दर में गिरावट पिछले साल कॉरपोरेट टैक्स की दरें 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दी गई थीं और नई विनिर्माण इकाइयों के लिए दरों को घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया था. सरकार ने लाभांश वितरण कर को भी खत्म कर दिया है. साथ ही सरकार का खास जोर कर सुधारों पर है और कर दरों को कम करने और प्रत्यक्ष कर कानून के सरलीकरण पर भी जोर दिया गया है. इससे टैक्स की नीतियों में पारदर्शिता आएगी, लोग आसानी से ऑनलाइन टैक्स भर सकेंगे. पहले से चले आ रहे विवादित मामलों के निपटारे के लिए सरकार ने विवाद से विश्वास एक्ट 2020 को लागू किया है.

ये भी पढ़ें- Bihar flood: बिहार में बाढ़ का कहर, 16 जिलों के 77 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget