एक्सप्लोरर

Vande Bharat: गांधीनगर-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी कवच तकनीक से लैस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Gandhinagar Mumbai Vande Bharat: ये ट्रेन 'कवच' तकनीक से लैस है, यह एक स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है जो दो ट्रेनों को टकराने से रोकती है.

Gandhinagar Mumbai Vande Bharat Train: भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित वंदे भारत ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलेगी. इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सफलतापूर्वक हो चुका है. ये ट्रेन 'कवच' तकनीक (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) से लैस है, यह एक स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है जो दो ट्रेनों को टकराने से रोकती है. यहां यह बताना जरूरी है कि इस तकनीक को भारत में ही विकसित किया गया है और विदेशों से बनकर आने वाली आयातित ट्रेन से कम लागत में बनी है.

रेल मंत्री ने खुद किया सफल परीक्षण

केंद्र सरकार ने अपने बजट 2022 में 'कवच' तकनीक के तहत 2000 किलोमीटर के रेल नेटवर्क को शामिल करने की घोषणा की है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका ख़ुद सफल परीक्षण किया और आयातित ट्रेनों की तुलना में इस पर 50 प्रतिशत कम लागत आई है. इस प्रकार इस ट्रेन मेक इन इंडिया उत्पादों के प्रति पीएम की प्रतिबद्धता को साकार किया है.

कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम वाले कोच

स्वदेश में विकसित सेमी हाईस्पीड ट्रेन 52 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेगी. ट्रेन स्लाइडिंग फुटस्टेप्स, टच-फ्री स्लाइडिंग दरवाजे और स्वचालित प्लग दरवाजे से सुसज्जित हैं. कोच कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम तापमान को नियंत्रित करेगा, इस ट्रेन का नियंत्रण कंट्रोल रूम और रखरखाव कर्मचारियों के अलावा संचार और प्रतिक्रिया के लिए जीएसएम और जीपीआरएस तकनीक का उपयोग किया जाएगा.

इस ट्रेन में टॉयलेट डिजाइन भी होगा खास

ट्रेन में “दिव्यांगों के लिए विशेष शौचालय हैं अन्य यात्रियों के लिए टच-फ्री बायो-वैक्यूम शौचालय स्थापित किए गए हैं, इसी तरह, नेत्रहीन यात्रियों के लिए सीट नंबर भी ब्रेल में डिजाइन किए गए हैं, ट्रेन में लेवल- II सेफ्टी इंटीग्रेशन सर्टिफिकेशन, रियर-व्यू कैमरा और 4 प्लेटफॉर्म साइड कैमरा, एस्पिरेटिंग स्मोक डिटेक्टर और सप्रेशन सिस्टम, इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल्स, एरोसोल-आधारित फायर डिटेक्शन और वॉशरूम में सप्रेस सिस्टम है,

30 सितंबर को अहमदाबाद मेट्रो का उद्घाटन

एक और महत्वाकांक्षी परियोजना जिसकी पीएम मोदी शुरुआत करेंगे, उसमें 30 सितंबर को अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन शामिल है. इस उद्घाटन के दो दिनों के अंदर मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा. परियोजना के पहले चरण को पूरा करने में 12000 करोड़ रुपये की लागत, 910 लाख मानव दिवस रोजगार और 96 कोच, 129 लिफ्ट, 161 एस्केलेटर और 126 प्रवेश और निकास द्वार होंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: 'घर की बात है, सब कुछ ठीक है', दिल्ली पहुंचकर बोले अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget