एक्सप्लोरर

BJP संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी, ‘ना मैं बैठूंगा ना बैठने दूंगा’

नई दिल्ली: दिल्ली में संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर कड़ा संदेश दिया है. पीएम ने कहा कि ना मैं बैठूंगा ना बैठने दूंगा. बीजेपी नेताओं से पीएम ने कहा है कि जिस वृक्ष में फल लगता है, वो झुक जाता है. इसलिए आप लोगों में विनम्रता होनी चाहिए.  यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की भारी जीत के बाद गुरुवार को पहली संसदीय दल की बैठक हुई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया था. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने बताया, ‘’बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को सरकार के अच्छे कामों का राजदूत बनाया जाना चाहिए. बैठक में अमित शाह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव अहम है. उनके लिए तैयार रहना है और जो जीत हुई है उससे आगे बढ़ना है.’’

Anant

अनंत कुमार ने बताया, ‘’संसदीय दल की बैठक में प्रस्ताव रखा गया और उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. इस प्रस्ताव में उन लोगों को धन्यवाद प्रेषित किया गया जिन्होंने चुनावों में बीजेपी को वोट दिया था.’’ बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

बता दें कि यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हाल ही में विधानसभा चुनाव खत्म हुए हैं. इन पांच राज्यों में से यूपी में बीजेपी ने 325 और उत्तराखंड में 57 सीटें जीतकर हुमत हासिल किया, वहीं गोवा और मणिपुर में बहुमत से दूर रहने के बावजूद भी बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब रही है. गोवा में मनोहर पर्रिकर, तो वहीं मणिपुर में एन बीरेन सिंह को पार्टी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

यूपी में कौन बनेगा मुख्यमंत्री चुनाव के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि जिस यूपी में बीजीपी को सबसे बड़ी जीत मिली उस यूपी की कमान किसको मिलेगी? कौन बनेगा यूपी का मुख्यमंत्री? अटकलों का बाजार गर्म है. कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन बीजेपी ने अभी सस्पेंस बना कर रखा है. यूपी के चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है और जीत के बाद से ही हर कोई ये जानना चाहता है कि यूपी का मुख्यमंत्री कौन बनेगा. रेस में कई नाम हैं लेकिन सबसे आगे मौजूदा गृह मंत्री राजनाथ सिंह का नाम है. सीएम के लिए नाम तो केशव प्रसाद मौर्य, मनोज सिन्हा और दिनेश शर्मा का भी चल रहा है लेकिन मुहर किस पर लगेगी इसका अभी इंतजार है. सूत्रों का मानना है कि यूपी का सीएम 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर चुना जाएगा और वो युवाओं की पसंद होगा. यह भी पढ़ें- यूपी : CM पर 'सस्पेंस' के बीच अधिकारियों के पास पहुंचा PM मोदी का विकास का 'मसौदा' गोवा: मनोहर पर्रिकर ने साबित किया बहुमत, पक्ष में 22 और विरोध में 16 वोट पड़े पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली 26वें सीएम के रूप में शपथ, सिद्धू बने कैबिनेट मंत्री पीएम मोदी ने अमरिंदर सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget