एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई फोन वार्ता, दक्षिण एशिया के हालात समेत कई मुद्दों पर हुई बात

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक करीब 30 मिनट चले इस फोन संवाद में पीएम मोदी ने जापान के ओसाका में गत माह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया. साथ ही दोनों नेताओं को बीच गर्मजोशी के साथ हुई बातचीत में क्षेत्रीय हालात पर भी चर्चा हुई.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार शाम करीब आधे घंटे हुई बातचीत में एक बड़ा मुद्दा पाकिस्तान और उसके नेताओं की जुबानी जहरअंदाजी था. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत में किसी का नाम लिए बिना ही कहा कि क्षेत्र के कुछ नेताओं की भाषा इलाके में शांति और स्थायित्व को खराब कर रही है.

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक करीब 30 मिनट चले इस फोन संवाद में पीएम मोदी ने जापान के ओसाका में गत माह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया. साथ ही दोनों नेताओं को बीच गर्मजोशी के साथ हुई बातचीत में क्षेत्रीय हालात पर भी चर्चा हुई. पीएमओ ने बताया कि चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि कुछ क्षेत्रीय नेताओं की भारत विरोधी भड़काऊ भाषा औऱ हिंसा को बढ़ावा देने के प्रयास, इलाके में शांति के खिलाफ हैं. जाहिर है मोदी का इशारा सीधे पाक पीएम इमारान खान औऱ उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की तरफ से आए बयानों की ओर था जो इन दिनों भारत के खिलाफ दिन-रात आग उगल रहे हैं.

पीएम मोदी ने आतंक औऱ हिंसा मुक्त माहौल बनाने व बिना किसी अपवाद सीमा-पार आतंकवाद की रोकथाम पर भी जोर दिया. मोदी ने दो-टूक कहा कि भारत हर उस देश के साथ सहयोग करने को तैयार है जो गरीबी, अशिक्षा और बीमारी के खिलाफ काम करना चाहता है.

महत्वपूर्ण है कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता के कथित प्रस्ताव को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के दावे के बाद पीएम मोदी और उनके बीच का यह पहला फोन संवाद है. दोनों नेताओं के बीच यह फोन वार्ता फ्रांस के बियारिट्ज में जी-7 शिखर वार्ता से पहले मुलाकात से पहले हुई अहम बातचीत है. गौरतलब है कि 24-26 अगस्त तक होने वाली जी-7 शिखर वार्ता के लिए दोनों नेता अगले हफ्ते एक साथ फ्रांस में होंगे.

दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान को लेकर भी बात हुई. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि भारत एक स्वतंत्र, सुरक्षित और संगठित अफगानिस्तान बनाने के लिए काम करने का पक्षधर रहा है. महत्वपूर्ण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप औऱ उनका प्रशासन इन दिनों अफगानिस्तान नीति पर खासा ध्यान दे रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप से इस चर्चा के साथ ही पीएम मोदी ने सोमवार शाम अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से भी मुलाकात की.

बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मामलों पर भी बात हुई. चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि ओसाका में बनी सहमति के मुताबिक भारत और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जल्द ही मुलाकात करेंगे ताकि कारोबार संबंधी मामलों को सुलझाया जा सके. ध्यान रहे कि राष्ट्रपति ट्रंप बीते काफी वक्त से इस बात को लेकर शिकायत कर रहे हैं कि अमेरिकी उत्पादों को भारत में काफी शुल्क का दबाव झेलना पड़ता है. इतना ही नहीं दो महीने पहले भारत और अमेरिका ने एक-दूसरे के कई उत्पादों पर भारी-भरकम सीमा-शुल्क जैसी कार्रवाई भी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget