एक्सप्लोरर

PM Modi Speech, Budget Session: बजट सत्र: पीएम मोदी की विपक्ष से सहयोग की अपील, कहा- सरकार हर मुद्दे पर बात करने को तैयार

PM Modi Speech, Parliament Budget Session 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ आज बजट सत्र की शुरुआत होगी. इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. वहीं विपक्ष ने बजट सत्र में सरकार को घेरने के मंसूबे साफ कर दिए हैं. 18 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाहिष्कार का एलान किया है.

नई दिल्ली: बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से सहयोग की अपली की है. इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के उज्जवल भविष्य के लिए यह दशक बहुत ही महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल देश को कई मिनी बजट मिले, यह बजट भी उसी सीरीज एक हिस्सा माना जाए.

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा, ''इस दशक का आज यह पहला सत्र पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है, भारत के उज्जवल भविष्य के लिए यह दशक बहुत ही महत्वपूर्ण है. इसलिए प्रारंभ से ही आजादी के दीवानों ने जो सपन देखे थे उन सपनों को, उन संकल्पों को तेज गति से सिद्ध करने का यह स्वर्णिम अवसर देश के पास आया है. इस दशक का भरपूर उपयोग हो और इसलिए सत्र में इस पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हों, सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो और उत्तम मंथन से उत्तम अमृत प्राप्त हो. यह देश की अपेक्षाएं हैं.''

उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि जिस आशा और विश्वास के साथ देश की जनता ने हमें संसद में भेजा है, हम संसद के इस पवित्र स्थान का भरपूर उपयोग करते हुए लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए जन आकाक्षाओं की पूर्ति करते हुए, अपने योगदान में पीछे नहीं रहेंगे. सभी सांसद इस सत्र को और अधिक उत्तम बनाएंगे. यह मेरा पूरा विश्वास है.''

बजट सत्र को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, ''यह बजट का भी सत्र और वैसे शायद भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि 2020 में एक नहीं हमें और वि्त मंत्री जी को अलग अलग पैकेज के रूप में चार पांच मिनी बजट देने पड़े. यानी 2020 लगातार मिनी बजट का सिलसिला चलता रहा. इसलिए यह बजट भी उन चार पांच बजट की श्रृंखला में ही देखा जाएगा, ऐसा मुझे विश्वास है. मैं एक बार फिर आज राष्ट्रपति जी के मार्गदर्शन में दोनों सदनों के सदस्य उनके संदेश को आगे ले जाने का काम करेंगे.''

यह भी पढ़ें- बजट सत्र: वित्त मंत्री आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, 18 विपक्षी दलों ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार का एलान गाजीपुर में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैत हुए भावुक, बोले- कानून वापसी तक घर नहीं जाऊंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च, राहुल को घेरने का बड़ा प्लान
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च, राहुल को घेरने का बड़ा प्लान
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget